Oppo A7 की बिक्री भारत में शुरू, जानें दाम

Oppo A7 स्मार्टफोन को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस महीने चीन में लॉन्च किए गए इस हैंडसेट को Flipkart पर बेचा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 नवंबर 2018 11:32 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो ए7
  • ओप्पो ए7 में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है
  • Oppo A7 की बैटरी 4,230 एमएएच की है

Oppo A7 की कीमत है 16,990 रुपये

Oppo A7 स्मार्टफोन को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस महीने चीन में लॉन्च किए गए इस हैंडसेट को Flipkart पर बेचा जाएगा। अहम खासियतों की बात करें तो ओप्पो ए7 में 19:9 डिस्प्ले है और यह ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आता है। 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 4,230 एमएएच की बैटरी Oppo A7 का हिस्सा हैं। सेल्फी कैमरा एचडीआर मोड को सपोर्ट करता है। पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो फाइव-पीस लेंस से लैस है और यह एआई आधारित ब्यूटी टेक्नोलॉजी पर काम करता है।
 

Oppo A7 की भारत में कीमत

Oppo A7 को भारतीय मार्केट में 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। बिक्री Flipkart पर होगी। ग्राहक चाहें तो अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके सर्वाधिक 14,900 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। स्मार्टफोन ग्लेयरिंग गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू रंग में उपलब्ध है। भले ही यह फोन उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन Gadgets 360 को जानकारी मिली है कि इस हैंडसेट को अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है।
Advertisement

याद रहे कि Oppo A7 को हाल ही में चीन और नेपाल में लॉन्च किया गया था। चीनी मार्केट में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,599 चीनी युआन (करीब 16,200 रुपये) में उपलब्ध है। नेपाल में यह हैंडसेट 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज के साथ 35,790 नेपाली रुपया (करीब  22,300 रुपये) में बिकता है।
 

Oppo A7 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.3 प्रतिशत है और यह वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ओप्पो ए7 में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

Oppo A7 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है। यहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एक साथ काम करेंगे। बैटरी 4,230 एमएएच की है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।

Oppo A7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.9x75.4x8.1 मिलीमीटर है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good battery life
  • Looks stylish
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Weak processor
  • Display is only HD+
  • Cameras struggle in low light
  • Annoying spam from some apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A7 Launched, Oppo A7 Price, Oppo A7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.