Oppo ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6 GT 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Oppo China
Oppo A6 GT 5G में 50MP कैमरा है।
Oppo ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6 GT 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। A6 GT 5G में 6.8 इंच की फ्लैट AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Oppo A6 GT 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo A6 GT 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 Yuan (लगभग 21,121 रुपये),12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 Yuan (लगभग 23,764 रुपये) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 Yuan (लगभग 26,405 रुपये) है। यह फोन रॉक मिस्ट नीला, लुमिनस सफेद और फ्लोरोसेंट गुलाबी जैसे रगों में उपलब्ध है।
Oppo A6 GT 5G में 6.8 इंच की फ्लैट AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 2800 x 1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 12GB LPDDR4X रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के लिए A6 GT 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्ी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.13 मिमी, चौड़ाई 77.58 मिमी, मोटाई 7.7/7.86 मिमी और इसका वजन 198-204 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक