50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A54s फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Oppo A54s की कीमत का ऐलान फिलहाल Oppo द्वारा आधिकारिक रूप से नहीं किया गया है। हालांकि, Amazon Italy वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो ए54एस फोन की कीमत EUR 229.99 (लगभग 20,000 रुपये) होगी, यह फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2021 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A54s में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो ए54एस फोन IPX4 रेटिंग के साथ आएगा
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
Oppo A54s स्मार्टफोन UK में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Oppo फोन 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले से लैस है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। ओप्पो ए54एस फोन में AI-सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन में सिंगल 4 जीबी रैम + 128 जीबी सटोरेज विकल्प आता है और इसमें मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर मौजूद है। ओप्पो ए54एस फोन Oppo A54 का सक्सेसर है, जो कि भारतीय मार्केट में अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था।
 

Oppo A54s price, availability

Oppo A54s की कीमत का ऐलान फिलहाल Oppo द्वारा आधिकारिक रूप से नहीं किया गया है। हालांकि, Amazon Italy वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, ओप्पो ए54एस फोन की कीमत EUR 229.99 (लगभग 20,000 रुपये) होगी, यह फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन की सेल तारीख 18 नवंबर लिस्ट है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, वो हैं पर्ल ब्लू और क्रिस्टल ब्लैक।

फिलहाल फोन की ग्लोबल कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Oppo A54s specifications

डुअल-सिम ओप्पो ए54एस फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.52-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़, 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 269पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ IMG GE8320 जीपीयू, 4 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी मोनो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल ब्लूटूथ वी5, वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, 4जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद होंगे। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में स्टेप काउंटिंग फीचर भी है।
Advertisement

अमेज़न लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A54s फोन IPX4 रेटिंग के साथ आएगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। Oppo फोन में बिजली की खपत को कम करने के लिए सुपर पावर सेविंग मोड और सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय मोड भी दिए गए हैं।

फोन का डायमेंशन 163.8x75.6x8.4mm और भार 190 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.