5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A54 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo A54 की कीमत IDR 2,695,000 (लगभग 13,600 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन Lazada Indonesia वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। फिलहाल, फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 31 मार्च 2021 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A54 में मौजूद है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • ओप्पो ए54 फोन सिंगल कॉन्फिग्रेशन में किया गया है पेश
  • ओप्पो ए54 फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है

फोन क्रिस्टल ब्लैक और स्टारी ब्लू कलर ऑप्शन उपलब्ध कराया गया है

Oppo A54 स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन Oppo A53 का सक्सेसर है, जो कि पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च हुआ था। ओप्पो ए54 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में तीन किनारों पर स्लिम बेजल्स दिए गए हैं, जबकि निचले हिस्से पर स्थित बेजल थोड़ा मोटा है। इसके अलावा, ओप्पो के इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। Oppo ने इसमें ऑप्टिमाइज़ ओवरनाइट चार्जिंग फीचर भी दिया है, जो कि फोन को ओवरचार्ज नहीं करता।
 

Oppo A54 price, availability

Oppo A54 की कीमत IDR 2,695,000 (लगभग 13,600 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके अलावा, फोन में क्रिस्टल ब्लैक और स्टारी ब्लू कलर ऑप्शन उपलब्ध कराया गया है। यह फोन Lazada Indonesia वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। फिलहाल, फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह फोन का 4जी वेरिएंट है, वहीं ओप्पो ए54 5जी फोन कई बार सुर्खियों का हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके लॉन्च संबंधी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Oppo A54 specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए54 फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.51-इंच का फुल-एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो कि 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 89.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 269पीपीआई पिक्सल डेंसिटी से लैस है। Oppo A54 में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB LPDDR4x रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जुड़ा है।
Advertisement

फोटोग्राफी करने के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा बोकेह कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है।  

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इसमें ऑप्टिमाइज़ ओवरनाइट चार्जिंग फीचर दिया है, जो कि सोने के बाद फोन को ओवरचार्ज होने से रोकता है। फोन का डायमेंशन 163.6x75.7x8.4mm और भार 192 ग्राम है। यह फोन वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX4 रेटेड है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A54, Oppo A54 Price, Oppo A54 Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.