OPPO A53s जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला यह सर्टिफिकेशन

ग्लोबल सर्टिफिकेशन वेबसाइट के जरिए मॉडल नंबर CPH2125 फोन के नाम की पुष्टि हो गई है, यह फोन OPPO A53s के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Global Certification ने की स्मार्टफोन के मार्केटिंग नाम की पुष्टि
  • OPPO A53s में दिया जा सकता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर
  • OPPO A53 का ही स्ट्राइप-डाउन वर्ज़न हो सकता है ओप्पो ए53एस

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है Oppo A53

एक OPPO स्मार्टफोन मॉडल नंबर CPH2125 के साथ कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अब आखिरकार Global Certification वेबसाइट के जरिए इस फोन के मार्केटिंग नाम की पुष्टि कर दी गई है, इस फोन का नाम OPPO A53s होगा। रिपोर्ट में लिस्टिंग के आधार पर फोन के थोड़े बहुत स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। फोन में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी दी जाएगी और इसमें 460 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया जाएगा। बताया गया है कि ओप्पो ए53एस स्मार्टफोन भारत में हाल ही में लॉन्च हुए OPPO A53 का ही कमज़ोर वेरिएंट हो सकता है।

91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल सर्टिफिकेशन वेबसाइट के जरिए मॉडल नंबर CPH2125 फोन के नाम की पुष्टि हो गई है, यह फोन OPPO A53s के नाम से जाना जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फोन को एफसीसी और ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन प्राप्त है और हाल ही में यह इसी मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया था। हालांकि लिस्टिंग से 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के अलावा ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई थी। गीकबेंच लिस्टिंग में ओप्पो ए53एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट था। वहीं, इसमें यह भी जानकारी दी गई थी कि फोन में 4 जीबी रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन का सिंगल कोर स्कोर 252 है और मल्टी-कोर स्कोर 1131 है। इसके अलावा ओप्पो के इस फोन के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन OPPO A53 का ही स्ट्राइप-डाउन वर्ज़न होगा, जो भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था।
 

OPPO A53 specifications

Oppo A53 2020 एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है। इसमें 6.5-इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़स रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 4 जीबी/ 6 जीबी रैम से लैस आता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A53 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं। फ्रंट में एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जो होल-पंच अटआउट के अंदर सेट है और एफ/2.0 अपर्चर से लैस आता है।
Advertisement

Oppo A53 में 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन के बैक में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.