Oppo A5 Pro 5G भारत में 5800mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, देखें कितनी है कीमत

Oppo ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A5 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A5 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।
  • Oppo A5 Pro 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A5 Pro 5G में 5,800mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo A5 Pro 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A5 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ 8GB रैम दी गई है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,800mAh की बैटरी है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। यहां हम आपको Oppo A5 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A5 Pro 5G  Price


Oppo A5 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह फोन फेदर ब्लू और मोचा ब्राउन शेड्स में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री भारत में अमेजन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो इंडिया ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक एसबीआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा फाइनेंशियल, फेडरल बैंक और डीबीएस बैंक कार्ड से 1,500 रुपये तक कैशबैक और छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ ले सकते हैं।


Oppo A5 Pro 5G Features, Specifications


Oppo A5 Pro 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,604 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। A5 Pro 5G में 5,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  इस फोन में 6nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है।

कैमरा सेटअप के मामले में A5 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी या वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.8 मिमी, चौड़ाई 75.5 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और इसका वजन 194 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.