• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A5 Pro 5G भारत में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ अप्रैल में होगा लॉन्च! डिजाइन भी हुआ लीक

Oppo A5 Pro 5G भारत में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ अप्रैल में होगा लॉन्च! डिजाइन भी हुआ लीक

Oppo A5 Pro को यूके और कुछ अन्य ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा चुका है। चाइनीज वेरिएंट की तुलना में यहां अलग स्पेसिफिकेशन्स हैं।

Oppo A5 Pro 5G भारत में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ अप्रैल में होगा लॉन्च! डिजाइन भी हुआ लीक

Photo Credit: Oppo

Oppo A5 Pro चीइनीज वेरिएंट (ऊपर तस्वीर में)

ख़ास बातें
  • Oppo A5 Pro 5G को इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है
  • एक कथित लाइव इमेज को भी शेयर किया गया है
  • डिजाइन चीनी वेरिएंट से अलग है, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स एक समान हो सकते हैं
विज्ञापन
Oppo A5 Pro 5G को पिछले साल के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था और अब, ऐसा प्रतीत होता है कि स्मार्टफोन मॉडल को भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। यूं तो अभी तक Oppo ने इसे लेकर चुप्पी बनाई रखी है, लेकिन एक रिपोर्ट ने इसके भारत में लॉन्च की टाइमलाइन को लीक किया है। Oppo ने अपने घरेलू बाजार में इस स्मार्टफोन को करीब 23,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। हैंडसेट की कुछ मुख्य खासियतों में 6,000mAh बैटरी, Dimensity 7300 चिपसेट और 50MP प्राइमरी रियर कैमरा शामिल हैं।

91मोबाइल्स ने टिप्स्टर योगेश बरार का हवाला देते हुए बताया कि Oppo A5 Pro 5G को इस महीने के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में फोन की एक कथित लाइव इमेज को भी शेयर किया गया है। इससे पता चलता है कि यह चीन में लॉन्च हुआ मॉडल नहीं होगा। मूल मॉडल में मौजूद सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के विपरीत भारतीय मॉडल में चौकोर मॉड्यूल मिल सकता है।

इसके अलावा, रिपोर्ट अपकमिंग Oppo A5 Pro 5G की कोई अन्य जानकारी नहीं देती है। इसके स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। Oppo स्मार्टफोन को यूके और कुछ अन्य ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा चुका है। चाइनीज वेरिएंट की तुलना में यहां अलग स्पेसिफिकेशन्स हैं। ग्लोबल वेरिएंट MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 5,800mAh की बैटरी है। हालांकि, यदि चीन में लॉन्च हुए Oppo A5 Pro 5G मॉडल की बात करे, तो इसमें 6000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7300 SoC शामिल है।

इसके अलावा, चीनी वेरिएंट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का फुल-HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जबकि फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन 80W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस आता है। इसमें धूल और छींटों से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटेड बिल्ड मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »