6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ OPPO A5 Pro लॉन्‍च, जानें प्राइस

ओपो ने एक नए स्‍मार्टफोन OPPO A5 Pro को चीन में लॉन्‍च किया है। यह ‘ओपो ए3 प्रो’ का सक्‍सेसर है, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था।

6000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ OPPO A5 Pro लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: Oppo

यह फोन अब चीन में ऑर्डर किया जा सकता है और 27 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्‍ध होगा।

ख़ास बातें
  • OPPO A5 Pro स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • 12 जीबी तक दी गई है रैम
  • इसमें मिलता है 120हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले
विज्ञापन
OPPO A5 Pro Launched : ओपो ने एक नए स्‍मार्टफोन OPPO A5 Pro को चीन में लॉन्‍च किया है। यह ‘ओपो ए3 प्रो' का सक्‍सेसर है, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। नए ओपो फोन में 6.7 इंच का FHD+ डिस्‍प्‍ले मिलता है। यह 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट एक फ्लैट OLED स्‍क्रीन में ऑफर करता है। OPPO A5 Pro में मीडियाटेक का डाइमें‍सिटी 7300SoC दिया गया है। फोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। इसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

OPPO A5 Pro Price in India 

OPPO A5 Pro के 8GB+256GB मॉडल के दाम 1999 युआन यानी करीब 23,330 रुपये हैं। इसका  8GB+512GB मॉडल 2199 युआन यानी करीब 25,670 रुपये है। फोन के 12GB+512GB मॉडल के दाम 2499 युआन करीब 29,170 रुपये हैं। यह फोन अब चीन में ऑर्डर किया जा सकता है और 27 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्‍ध होगा। 
 

OPPO A5 Pro Specifications, features 

OPPO A5 Pro में 6.7 इंच का Full HD+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2412×1080 पिक्‍सल्‍स है। फोन में 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है। यह 4एनएम प्रोसेस पर बना है। फोन में 8 और 12 जीबी LPDDR4X रैम मिलती है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 और 512 जीबी है। 

OPPO A5 Pro रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर, जिस पर कलरओएस 15 की लेयर है। कैमरों की बात करें तो फोन में 50MP का मेन बैक कैमरा है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करता है। फोन में 2MP का मोनोक्रोम कैमरा भी है साथ में LED फ्लैश मिलता है। फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। 

अन्‍य खूबियों की बात करें तो OPPO A5 Pro इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन क्‍वाट्रृज वाइट और रॉक ब्‍लैक कलर्स में आता है। इसे IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से होने वाले नुकसान से प्रोटेक्‍ट रखती है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का वादा भी कंपनी ने किया है। फोन में 6 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 80W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »