Oppo A3s हुआ सस्ता, जानें नया दाम

भारत में जुलाई महीने में 10,990 रुपये में लॉन्च किए गए Oppo A3s स्मार्टफोन को अब 9,990 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 18:13 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है
  • 4230 एमएएच की बैटरी है Oppo A3s में
  • डुअल रियर कैमरे से लैस है ओप्पो का यह फोन
इस त्योहारी सीज़न में Oppo A3s स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने ओप्पो ए3एस की कीमत कम कर दी है। भारत में जुलाई महीने में 10,990 रुपये में लॉन्च किए गए Oppo A3s स्मार्टफोन को अब 9,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि कंपनी भारत में Oppo A3s का 3 जीबी रैम वेरिएंट भी अगस्त महीने में लॉन्च कर चुकी है। इसे 13,990 रुपये में बेचा जाता है। वैसे, कीमत में कटौती सिर्फ 2 जीबी रैम वेरिएंट के लिए है। नई कीमत में Oppo A3s अब Asus ZenFone Max Pro M1, Xiaomi Redmi 6 Pro और Infinix Hot S3X को और मज़बूत चुनौती देगा।

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने गुरुवार सुबह ट्वीट करके जानकारी दी कि Oppo A3s का 2 जीबी रैम वेरिएंट अब 9,999 रुपये में बिकेगा। Oppo India ने ईमेल के ज़रिए कीमत में कटौती की पुष्टि की है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह कीमत सिर्फ 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की है। हालांकि, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और पेटीएम पर यह फोन अभी भी पुरानी कीमत में ही बिक रहा है।
Advertisement
 

Oppo A3s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) 'सुपर फुल स्क्रीन' डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 2/ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

ओप्पो के इस फोन की स्टोरेज 16/ 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A3s price in India, Oppo A3s specifications, Oppo A3s

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.