Oppo A38 होगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo A38 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Oppo A38 होगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

Oppo A17 में 6.56 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo A38 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Oppo A38 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा होगा।
  • Oppo A38 में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Oppo एक नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Oppo A38 पर काम कर रही है। ब्रांड इस स्मार्टफोन को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने का प्लान बना रहा है, क्योंकि यह पहले ही टीडीआरए, एसआईआरआईएम, एनबीटीसी और जीसीएफ सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आ चुका है। अब एक नई रिपोर्ट से स्मार्टफोन के रेंडर, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको ओप्पो ए38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।


OPPO A38 की कीमत और उपलब्धता

Appuals की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, OPPO A38 स्मार्टफोन के 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोपीय मार्केट में EUR 159 (लगभग 14,187 रुपये) होगी। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। आगामी महीने में यह यूरोपीय बाजार में लॉन्च हो सकता है और जल्द ही यह भारत और अन्य एशियाई देशों में आने की उम्मीद है।


Oppo A38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo A38 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G80 प्रोसेसर का सपोर्ट करेगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो ओप्पो के इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सलका सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। अन्य फीचर्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ डस्ट और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल नेनो सिम कार्ड स्लॉट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और वाईफाई 5 दिया गया है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »