Oppo A3 लॉन्च, 16 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo A3 लॉन्च किया है। बेहद ही पतले बॉर्डर वाला यह हैंडसेट आईफोन X जैसे नॉच के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2018 19:14 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है
  • फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है
  • 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज इस हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Oppo A3 लॉन्च किया है। बेहद ही पतले बॉर्डर वाला यह हैंडसेट आईफोन X जैसे नॉच के साथ आता है। 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज इस हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है। कंपनी ने इस हैंडसेट के डिज़ाइन के बारे में कहा है कि यह नैनो स्केल माइक्रोक्रिस्टलीन तकनीक के साथ आता है जो कलर पैटर्न में डायमंड इफेक्ट लाने का काम करता है। हाल ही में लॉन्च किए गए अन्य Oppo फोन की तरह ओप्पो ए3 भी एआई पर आधारित ब्यूटीफिकेशन और सीन रिकग्निशन फीचर के साथ आता है। फोन में पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ एआई पर आधारित स्मार्ट असिस्टेंट भी है। आखिर में, Oppo A3 में 128 प्वाइंट फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी है जिसके दम पर स्मार्टफोन 0.08 सेकेंड में अनलॉक हो जाता है।

Oppo A3 कीमत
Oppo A3 की कीमत 2,099 चीनी युआन (करीब 22,100 रुपये) है और इसकी बिक्री चीनी मार्केट में शुरू हो गई है। हैंडसेट ब्लैक, पिंक, रेड और सिल्वर रंग में उपलब्ध है।

Oppo A3 स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है। हैंडसेट में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Oppo A3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एफ/1.8 अपर्चर और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने की सुविधा मौज़ूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल है। Oppo A3 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट की बैटरी 3400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 56x75.3x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 159 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , oppo, Oppo A3 Launched, Oppo A3 Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.