Oppo A3 Pro स्मार्टफोन भारत में 8GB रैम, 5,100mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A3 Pro का भारतीय वर्जन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल फ्रंट शूटर शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2024 20:34 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A3 Pro के टॉप-एंड 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है
  • Oppo वेबसाइट, Amazon, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेलर्स पर होगा उपलब्ध
  • SBI, HDFC, ICICI, IDFC First और Yes Bank कार्ड्स पर मिलेगा 10% डिस्काउंट

Oppo A3 Pro को भारत में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Oppo

Oppo A3 Pro को शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया। इस मॉडल नेम के साथ कंपनी ने एक मॉडल को चीन में भी लॉन्च किया था, लेकिन A3 Pro के भारतीय वेरिएंट में डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स में बड़ा अंतर है। बता दें कि चाइनीज वर्जन को भारत में Oppo F27 Pro+ 5G के नाम से लॉन्च किया गया है। Oppo A3 Pro के भारतीय वर्जन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेचट के साथ 5,100mAh बैटरी मिलती है। स्मार्टफोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल फ्रंट शूटर शामिल है। ओप्पो ए3 प्रो का भारतीय वेरिएंट 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा यूनिट और मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट के साथ आता है। 
 

Oppo A3 Pro की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

Oppo A3 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन 8GB + 256GB वेरिएंट में भी लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। फोन ओप्पो इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Flipkart के साथ-साथ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है। 
Advertisement

ऑफर्स की बात करें, तो Oppo के मुताबिक, इसे SBI बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDFC First बैंक और Yes Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं। हालांकि, ये सभी सीमित ऑफर्स हैं और कंपनी ने आखिरी तारीख के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
 

Oppo A3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल सिम (नैनो) Oppo A3 Pro Android 14-बेस्ड ColorOS 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच रिस्पॉन्स रेट और 1,000 nits पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट वाला 6.67-इंच डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले स्पलैश टच फीचर से भी लैस है, जो स्क्रीन पर पानी के छींटे होने पर या उंगली के गीला होने पर भी स्मूथ टच या स्क्रोलिंग का दावा करता है। Oppo A3 Pro में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज को जोड़ा गया है।
Advertisement
 

Oppo A3 Pro
Photo Credit: Oppo


Oppo A3 Pro में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी पोर्ट्रेट सेंसर शामिल है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है, जिसे टॉप-सेंटर होल-पंच कटआउट में सेट किया गया है। Oppo A3 Pro में 5,100mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को धूल और छींटे से बचाव के लिए IP54 रेट किया गया है। इसे SGS ड्रॉप-रेजिस्टेंस और SGS मिलिट्री स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।
Advertisement

Oppo स्मार्टफोन कई AI फीचर्स के साथ आता है, जिनमें से एक LinkBoost है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर नेटवर्क स्टेबिलिटी को बढ़ाता है। वहीं, एक फीचर तस्वीरों के लिए है, जिसे AI Eraser नाम दिया गया है और जैसा कि नाम से पता चलता है, इस फीचर के जरिए तस्वीरों से अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को हटाया जा सकता है। हैंडसेट की मोटाई 7.68 mm और वजन 186 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.