Oppo A3 के स्पेसिफिकेशंस, फोटो लीक, जल्द देगा दस्तक

Oppo A3 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A3 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo A3 के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • Oppo A3 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।

Oppo A2 में 6.72 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर Oppo A3 पर काम कर रहा है। हाल ही में मॉडल नंबर PJT110 के साथ आगामी Oppo फोन चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। लिस्टिंग से फोन की फोटो और कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। हालांकि, फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। ऐससी संभावना है कि चीन में इसे लॉन्च के बाद Oppo A3 के नाम से जाना जाएगा। अफवाह वाले नाम से पता चलता है कि इसे Oppo A3 Pro से नीचे रखा जाएगा, जो इस महीने की शुरुआत में IP69-रेटेड डस्टप्रूफ और वॉटर-रेसिस्टेंट बॉडी के साथ पेश हुआ था। यहां हम आपको Oppo A3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A3 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
आपको बता दें कि बीते साल आए Oppo A2 में IPS LCD डिस्प्ले थी। TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Oppo PJT110 में एक बेहतर डिस्प्ल होगी, जिसमें 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी जो कि फुल HD + रेजॉल्यूशन प्रदान करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A3 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 के साथ आने की उम्मीद है। ओप्पो ए3 में एक2.2GHz चिपसेट मिल सकता है। इस फोन में 8GB /12GB RAM और 128GB, 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन आएगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Oppo A3 में 5,500mAh की बैटरी होगी जो कि 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। TENAA लिस्टिंग में साफ किया गया है कि Oppo A3 की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 75.6 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 191 ग्राम होगा। यह फोन चीन में इस महीने के आखिर से पहले लॉन्च हो सकता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.