Oppo A3 होगा 2 जुलाई को लॉन्च, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo A3 में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल है।

Oppo A3 होगा 2 जुलाई को लॉन्च, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Oppo

Oppo A2 में 6.72 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Oppo A3 में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन होगा।
  • Oppo A3 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Oppo A3 में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Oppo ने अप्रैल में चीनी बाजार में Oppo A3 Pro 5G पेश किया था। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में हाल ही में पेश हुए Oppo A3 Pro से अलग है। अब ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की है कि वह 2 जुलाई को चीन में Oppo A3 पेश करने वाला है। लॉन्च से पहले ही ब्रांड ने ऑफलाइन स्टोर्स,ऑफिशियल वेबसाइट और चीनी बाजार में जेडी, टीमॉल, डॉयिन और पिंडुओडुओ जैसे अन्य ऑनलाइन चैनल के जरिए रिजर्वेशन लेना शुरू कर दिया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Oppo A3 Pro 5G में क्या कुछ मिल सकता है।


Oppo A3 Price


Oppo A3 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 24,206 रुपये), 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन (लगभग 26,293 रुपये) और 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग 30,049 रुपये) होने की उम्मीद है।


Oppo A3 Design


Oppo ने Oppo A3 की दमदार ड्यूराबिलिटी पर जोर दिया है, साथ यह भी बताया है कि सभी फ्लैट स्क्रीन पर डेमेज का खतरा नहीं रहता है। यह दावा करता है कि A3 हाई क्वालिटी वाले ग्लास, मजबूत बिल्ड और फ्लैट स्क्रीन की मजबूती के साथ गिरने पर बेहतर सुरक्ष प्रदान करता है। ब्रांड ने अभी तक स्मार्टफोन के फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। ब्रांड ने यह खुलासा किया है कि A3 तीन कलर ऑप्शन माउंटेन ग्रीन, ट्रैंक्विलिटी ब्लैक और ऑरोरा पर्पल में आएगा।


Oppo A3 Specifications


Oppo A3 को हाल ही में चाइना टेलीकॉम की प्रोडक्ट लाइब्रेरी में लिस्ट किया गया था, जहां इसके स्पेसिफिकेशन का पता चला है। Oppo A3 में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 के साथ आएगा। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.54 मिमी, चौड़ाई 75.44 मिमी, मोटाई 7.15 मिमी और वजन 179 ग्राम होगा। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Oppo के इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 या नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जनरेशन 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  9. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »