Rs 10,490 की कीमत वाला Oppo A16K भारत में लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Oppo A16K स्मार्टफोन की कीमत भारत में 10,490 रुपये है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है और इसे सभी ऑनलाइन चैनल्स व Oppo India वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 13:46 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A16K में मिलता है सिंगल कॉन्फिग्रेशन
  • ओप्पो ए16के में मिलती है 4,230mAh की बैटरी
  • फोन में मौजूद है सिंगल रियर कैमरा
Oppo A16K स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया Oppo फोन Oppo A16 का ही वाटर-डाउन वेरिएंट है, जो कि पिछले साल लॉन्च किया गया था। नया फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है और इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर मौजूद है। ओप्पो ए16के फोन में तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं। स्मार्टफोन में कई प्री-लोडेड फीचर्स मौजूद हैं, जिसमें FlexDrop, थ्री-फिंगर ट्रांसलेट और फ्रीफॉर्म स्क्रीनशॉट आदि शामिल है। कंपनी का कहना है कि इसमें IPX4 बिल्ड दिया गया है, जो कि इसे स्प्लैश रसिस्टेंट बनाता है। इसमें ओवरहीटिंग से बचाने के लिए ग्रेफाइट शीट दी गई है।
 

Oppo A16K price in India, availability

Oppo A16K स्मार्टफोन की कीमत भारत में 10,490 रुपये है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है और इसे सभी ऑनलाइन चैनल्स व Oppo India वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। फोन पर तीन महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिल रहा है।
Advertisement

Oppo A16K स्मार्टफोन की कीमत फिलिपींस में PHP 6,999 (लगभग 10,300 रुपये) है, जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही मिलता है।
 

Oppo A16K specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए16के फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 Lite पर चलता है और इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट और 269ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी LPDDR4X रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड्स के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए16के फोन में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी दिया गया है। कैमरा के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है। Oppo A16K का कैमरा स्टाइलिश फिल्टर, बैकलिट एचडीआर, डैज़ल कलर मोड और नाइट फिल्टर आदि को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा एचडीआर, नेचुरल स्किन रीटचिंग और एआई पैलेट को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक और शामिल हैं। फोन की बैटरी 4,230mAh की है, जिसके साथ सुपर नाइट-टाइम स्टैंडबाय, ऑप्टिमाइज्ड नाइट चार्जिंग और सुपरपावर सेविंग मोड का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज पर पूरे दिन इस्तेमाल की जा सकती है।
Advertisement

फोन का डायमेंशन 164x75.4x7.85mm और वज़न 175 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.