4,230mAh बैटरी के साथ आएगा Oppo A16K फोन! स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स लीक

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो लीक के अनुसार फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करेगा। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (1600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा।

4,230mAh बैटरी के साथ आएगा Oppo A16K फोन! स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स लीक
ख़ास बातें
  • Oppo A16K में मिल सकता है सिंगल रियर कैमरा
  • ओप्पो ए16के में मौजूद हो सकते हैं तीन कलर
  • फोन में नहीं मिलेगा रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर
विज्ञापन
Oppo A16K स्मार्टफोन कंपनी का आगामी बजट स्मार्टफोन हो सकता है। लेटेस्ट लीक में फोन के रेंडर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक की गई है। रिपोर्ट की मानें, तो इस फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। इसके अलावा, लीक रेंडर्स के जरिए फोन के डिज़ाइन की भी झलक मिली है। साथ ही इन रेंडर्स में यह फोन तीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन तीन कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है, जो होंगे ब्लैक, व्हाइट और ब्लू।

91mobiles ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों हवाला देते हुए Oppo A16K स्मार्टफोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की है। रिपोर्ट में शेयर किए गए रेंडर्स में यह बजट फोन सिंगल रियर कैमरा के साथ देखा जा सकता है, जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल में एक फ्लैश भी मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर किसी प्रकार का फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं देखा जा सकता।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो लीक के अनुसार फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करेगा। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (1600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन की बैटरी 4,230 एमएएच की होगी, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

फोन का डायमेंशन कथित रूप से 164 X 75.4 X 7.85mm होगा और इसका भार 175 ग्राम होगा।

फिलहाल ओप्पो ने इस फोन से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A16K, Oppo A16K leak, Oppo A16K specification, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »