Oppo A15s को मिला 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जानें कीमत

आपको बता दें, इस Oppo A15s फोन को पिछले साल दिसंबर महीने में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ मार्केट में उतारा गया था। उस इस सिंगल वेरिएंट की कीमत 11,490 रुपये थी, यह फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आया था।

Oppo A15s को मिला 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जानें कीमत

नया वेरिएंट केवल दो कलर ऑप्शन के साथ आता है डायनमिक ब्लैक और फैंसी व्हाइट

ख़ास बातें
  • Oppo A15s में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • नए वेरिेएंट को दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है
  • फोन की सेल आज 5 फरवरी से है शुरू
Oppo A15s स्मार्टफोन का नया 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें, इस फोन को दिसंबर महीने में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ मार्केट में उतारा गया था। उस इस सिंगल वेरिएंट की कीमत 11,490 रुपये थी, यह फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आया था। हालांकि, ओप्पो ए15एस फोन का अब 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन पेश किया गया है, जो कि केवल दो कलर ऑप्शन में आता है। स्टोरेज क्षमता बढ़ने के अलावा, नए ओप्पो ए15एस स्मार्टफोन के बाकि सभी स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल के बराबर ही हैं।  
 

Oppo A15s (4GB + 128GB) price in India, availability

Oppo A15s के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,490 रुपये है और इसे Amazon व बाकि रीटेल चैनल्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है, जिसकी सेल आज 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। जैसे कि हमने बताया नया वेरिएंट केवल दो कलर ऑप्शन के साथ आता है डायनमिक ब्लैक और फैंसी व्हाइट। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को दिसंबर 2020 में में तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया था, जो थे डायनमिक ब्लैक, फैंसी व्हाइट औप रेनबो सिल्वर।
 

Oppo A15s (4GB + 128GB) specifications

ओप्पो ए15एस फोन एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है, जिसमें आपको 6.52 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉजी रेशियो और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन मिलेगा। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए15एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। यह सेंसर्स वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश के साथ स्थित हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए15एस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस शामिल है। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164x75.4x7.9mm और भार 177 ग्राम है।
डिस्प्ले6.52 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

पढ़ें: English
Share on Facebook Tweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
 
 

ADVERTISEMENT

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dogecoin से करोड़ों कमाने वाले Glauber Contessoto ने किया पोस्ट, "अभी डॉगकॉइन मत बेचें"
  2. Jio Phone Offer: हर महीने 300 मिनट फ्री कॉलिंग और एक रीचार्ज पर दूसरा रीचार्ज मिलेगा फ्री
  3. रातभर Free अनलिमिटेड डाटा के अलावा 168GB डाटा, फ्री कॉलिंग के साथ आता है Vi का ये प्लान
  4. Jio TV ऐप के लिए भी आया पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट
  5. WhatsApp का पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर अपडेट, हुआ यह बदलाव
  6. PUBG Mobile के भारतीय वर्ज़न Battlegrounds Mobile India में होगा Sanhok मैप, पोस्टर रिलीज़
  7. PUBG की भारत में वापसी कंफर्म: कैसा होगा PUBG Mobile का बदला हुआ रूप Battlegrounds Mobile India
  8. अप्रैल महीने में Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS के iQube से ज्यादा बिका
  9. एलन मस्क का ट्विटर फॉलोअर्स से सवाल, Tesla क्या Dogecoin को पेमेंट के रूप में स्वीकार करे?
  10. Lockdown में जाना है घर से बाहर, वेबसाइट और WhatsApp से ऐसे पाएं ई-पास
#ताज़ा ख़बरें
  1. रातभर Free अनलिमिटेड डाटा के अलावा 168GB डाटा, फ्री कॉलिंग के साथ आता है Vi का ये प्लान
  2. Realme Narzo 30 में होगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा, 18 मई को होगा लॉन्च
  3. Dogecoin से करोड़ों कमाने वाले Glauber Contessoto ने किया पोस्ट, "अभी डॉगकॉइन मत बेचें"
  4. COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट कैसे करें ऑनलाइन डाउनलोड? ये रहा तरीका...
  5. HP के ZBook Studio G8, Power G8, Fury G8 लैपटॉप लॉन्च, जानें कीमत
  6. Redmi Note 8 (2021) नए अपग्रेड्स के साथ जल्द दे सकता है दस्तक, 48MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस!
  7. Poco M3 Pro 5G फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि
  8. Jio Phone Offer: हर महीने 300 मिनट फ्री कॉलिंग और एक रीचार्ज पर दूसरा रीचार्ज मिलेगा फ्री
  9. Google Pixel 6 और Pixel 6 Pro नए बैक पैनल डिज़ाइन के साथ दे सकते हैं दस्तक, Pixel Watch भी हुई लीक
  10. 12GB रैम और 64MP कैमरा वाले ZTE Axon 30 Ultra की ग्लोबल कीमत का खुलासा, 27 मई से शुरू होगी प्री-बुकिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com