Oppo A15s को मिला 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जानें कीमत

Oppo A15s के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,490 रुपये है और इसे Amazon व बाकि रीटेल चैनल्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है, जिसकी सेल आज 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

Oppo A15s को मिला 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, जानें कीमत

नया वेरिएंट केवल दो कलर ऑप्शन के साथ आता है डायनमिक ब्लैक और फैंसी व्हाइट

ख़ास बातें
  • Oppo A15s में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • नए वेरिेएंट को दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है
  • फोन की सेल आज 5 फरवरी से है शुरू
विज्ञापन
Oppo A15s स्मार्टफोन का नया 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता दें, इस फोन को दिसंबर महीने में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ मार्केट में उतारा गया था। उस इस सिंगल वेरिएंट की कीमत 11,490 रुपये थी, यह फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आया था। हालांकि, ओप्पो ए15एस फोन का अब 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन पेश किया गया है, जो कि केवल दो कलर ऑप्शन में आता है। स्टोरेज क्षमता बढ़ने के अलावा, नए ओप्पो ए15एस स्मार्टफोन के बाकि सभी स्पेसिफिकेशन पुराने मॉडल के बराबर ही हैं।  
 

Oppo A15s (4GB + 128GB) price in India, availability

Oppo A15s के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,490 रुपये है और इसे Amazon व बाकि रीटेल चैनल्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है, जिसकी सेल आज 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। जैसे कि हमने बताया नया वेरिएंट केवल दो कलर ऑप्शन के साथ आता है डायनमिक ब्लैक और फैंसी व्हाइट। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज को दिसंबर 2020 में में तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया था, जो थे डायनमिक ब्लैक, फैंसी व्हाइट औप रेनबो सिल्वर।
 

Oppo A15s (4GB + 128GB) specifications

ओप्पो ए15एस फोन एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है, जिसमें आपको 6.52 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉजी रेशियो और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन मिलेगा। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए15एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। यह सेंसर्स वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश के साथ स्थित हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए15एस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस शामिल है। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 164x75.4x7.9mm और भार 177 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »