Oppo A15s स्मार्टफोन 11,490 रुपये की कीमत में लॉन्च, जानें खूबियां

फोटोग्राफी के लिए Oppo A15s फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 17:18 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A15s में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो ए15एस की सेल भारत में 21 दिसंबर से उपलब्ध होगी
  • फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है

Oppo A15s में मिलेंगे डायनमिक ब्लैक, फैंसी व्हाइट और रेनबो सिल्वर कलर ऑप्शन

Oppo A15s स्मार्टफोन को भारत में अक्टूबर महीने में पेश हुए Oppo A15 स्मार्टफोन के फोल-अप वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ए15एस का डिज़ाइन ओप्पो ए15 की तरह ही है और इस फोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इसके अलावा आपको इस स्मार्टफोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, फोन की सेल अगले हफ्ते से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहकों के लिए ओप्पो ए15एस फोन पर विभिन्न ऑफर व डिस्काउंट मिलेगा।
 

Oppo A15s price in India, availability

ओप्पो ए15एस के सिंगल 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत भारत में 11,490 रुपये है। Oppo A15s में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं डायनमिक ब्लैक, फैंसी व्हाइट और रैनबो सिल्वर। कंपनी द्वारा साझा की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, इस फोन की सेल भारत में 21 दिसंबर से उपलब्ध होगी, जो कि Amazon और कंपनी के रिटेल चैनल्स के माध्यम से शुरू होगी।
Advertisement

रिटेल स्टोर्स से यदि आप ओप्पो ए15एस फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प के साथ ICICI Bank, Bank of Baroda, Federal Bank और Zest Money कार्ड्स पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। साथ ही Bajaj Finserv, IDFC First Bank, HDB Financial, Home Credit, HDFC Consumer loan और ICICI Bank के साथ आपको जीरो डाउन पेमेंट फाइनेंस स्कीम भी प्राप्त होगी। अमेज़न ग्राहकों को HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ-साथ 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई मिलेगी। यह ऑफर 21 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक के लिए ही उपलब्ध हैं।
 

Oppo A15s specifications

ओप्पो ए15एस फोन ColorOS 7.2 पर काम करता है, जिसमें आपको 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले के साथ 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉजी रेशियो और सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन मिलेगा। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए15एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। यह सेंसर्स वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश के साथ स्थित हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए15एस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस शामिल है। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,230 एमएएच की है, वहीं फोन 7.9mm मोटा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.