OPPO A15 जल्द देगा भारत में दस्तक, Amazon India पर दिखी डिज़ाइन की झलक

Amazon India वेबसाइट पर OPPO A15 के टीज़र में फोन के रियर पैनल की भी झलक देखने को मिली है, जिसमें रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है।

OPPO A15 जल्द देगा भारत में दस्तक, Amazon India पर दिखी डिज़ाइन की झलक

Amazon India पर Coming soon के साथ पब्लिश हुआ OPPO A15

ख़ास बातें
  • इससे पहले Oppo A सीरीज़ का Oppo A53 लॉन्च हुआ था भारत में
  • Amazon India वेबसाइट पर दिखी OPPO A15 की झलक
  • ओप्पो ए15 में दिया जा सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
OPPO A15 स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसका संकेत हाल ही में Amazon India वेबसाइट के जरिए मिला है। अमेज़न इंडिया वेबसाइट पर ओप्पो ए15 स्मार्टफोन को टीज़ किया है, जहां पर स्मार्टफोन के रियर पैनल डिज़ाइन की झलक भी सामने आई है। बता दें, कंपनी ने भारत में OPPO की A सीरीज़ के तहत अपना आखिरी फोन Oppo A53 2020 अगस्त में लॉन्च किया था। वहीं, Oppo A93 स्मार्टफोन को आगामी मंगलवार यानी 6 अगस्त को मलेशिया में लॉन्च किया जाना है। फिलहाल, ओप्पो ए15 स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है और इसके स्पेसिफिकेशन पर भी सस्पेंस बरकरार है।

Amazon India वेबसाइट पर OPPO A15 स्मार्टफोन को टीज़ किया गया है, जहां फोन को 'Coming Soon' के टैग के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, टीज़र में ओप्पो ए15 स्मार्टफोन के लिए स्लीक और स्मार्ट जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वेबसाइट पर फोन की उपलब्धता आदि की जानकारी के लिए Notify Me का बटन दिया गया है। इसके अलावा इस टीज़र में फोन के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी गई है। बता दें, इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले gizmochina की रिपोर्ट के द्वारा सार्वजनिक की गई थी।

जैसा कि हमने बताया, इस टीज़र में फोन के रियर पैनल की भी झलक देखने को मिली है, जिसमें रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है। कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमर सेटअप के साथ फ्लैश लाइट को जगह दी गई है। माना जा रहा है कि यह Oppo का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन हो सकता है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन पर पर्दा डला हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस फोन से संबंधित अन्य जानकारी भी पेश करेगी।
 

Oppo A53 specifications

जैसा कि हमने बताया कंपनी की A सीरीज़ के तहत आखिरी फोन Oppo A53 2020 को भारत में लॉन्च किया गया था, इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 6.5-इंच का एचडी+ (1600x720 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 4 जीबी/ 6 जीबी रैम से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Oppo A53 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर मिलते हैं। फ्रंट में एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जो होल-पंच अटआउट के अंदर सेट है और एफ/2.0 अपर्चर से लैस आता है।

Oppo A53 में 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ओप्पो ए53 2020 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,490 रुपये है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »