OnePlus Z मिड-रेंज स्मार्टफोन जुलाई में हो सकता है लॉन्च

OnePlus Z स्मार्टफोन जुलाई महीने में लॉन्च हो सकता है। OnePlus के आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 15:55 IST
ख़ास बातें
  • कुछ रिपोर्ट्स में OnePlus Z फोन को OnePlus X का अपग्रेड वर्ज़न बताया गया
  • OnePlus 8 Lite ही हो सकता है वनप्लस ज़ेड
  • OnePlus Z के लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं

OnePlus के इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जाना संभव

OnePlus Z स्मार्टफोन पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बना हुआ है। अफवाहों के अनुसार, वनप्लस ज़ेड स्मार्टफोन ही OnePlus 8 Lite स्मार्टफोन है, जिसको OnePlus 8 सीरीज़ का हिस्सा बताया जाता है। इसके अलावा, पुरानी रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वनप्लस ज़ेड फोन OnePlus X का अपग्रेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि साल 2015 में लॉन्च हुआ था। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया था कि यह फोन वनप्लस 8 सीरीज़ के साथ 14 अप्रैल को लॉन्च हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं, अब एक टिप्सटर ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी है कि OnePlus अपने इस कथित आगामी फोन को जुलाई महीने में लॉन्च कर सकती है।

टिप्सटर Max J के मुताबिक, OnePlus Z स्मार्टफोन जुलाई महीने में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, टिप्सटर ने इस जानकारी के साथ आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। Max J ने ट्विटर पर एक स्कैच साझा किया है, जिसमें उन्होंने इशारा दिया है कि OnePlus का यह आगामी फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जो कि फोन की स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में बीचो-बीच स्थित होगा। पुरानी रिपोर्ट्स में भी यह जानकारी दी गई थी कि वनप्लस ज़ेड या फिर वनप्लस 8 लाइट फोन होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा।

 


OnePlus 8 सीरीज़ के लॉन्च होने से पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि OnePlus 8 Lite स्मार्टफोन वनप्लस 8 सीरीज़ का सबसे कमज़ोर वर्ज़न होगा। लेकिन, पिछले ही महीने एक टिप्सटर ने दावा किया कि वनप्लस 8 लाइट स्मार्टफोन वनप्लस ज़ेड नाम से लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

हालांकि, यह जानना भी बेहद जरूरी है कि वनप्लस ने अब तक इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर अफवाहें सही साबित होती हैं, तो उम्मीद की जा सकती है कि वनप्लस ज़ेड (वनप्लस 8 लाइट) फोन की कीमत OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन से कम होगी। वनप्लस ने कुछ दिन पहले ही अपनी इस लेटेस्ट सीरीज़ की कीमतों से पर्दा उठाया है। भारत में वनप्लस 8 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, वनप्लस 8 प्रो की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। ये फोन अब Amazon.in पर प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट कर दिए गए हैं।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट्स में वनप्लस 8 लाइट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया था। बताया गया था कि इस फोन में 6.4 इंच का डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेंटर-अलाइंड होल-पंच कटआउट सेल्फी शूटर दिया जाएगा। इसके अलावा वनप्लस ज़ेड कहे जाने वाले इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जाएगा। अगर वनप्लस 8 लाइट स्मार्टफोन ही वनप्लस ज़ेड फोन हुआ, तो यही स्पेसिफिकेशन की उम्मीद हम इस फोन में भी कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 8 Lite, OnePlus Z, OnePlus 8, OnePlus 8 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.