वनप्लस एक्स का अपग्रेडेड स्मार्टफोन नहीं होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जून 2016 11:13 IST
वनप्लस ने हाल ही में अपने वनप्लस 2 का अगला स्मार्टफोन वनप्लस 3 एक लूप वीआर इवेंट में लॉन्च किया। वनप्लस 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन डिजाइन और स्पेसिफिेकेशन के मामले में अपने पिछले स्मार्टफोन का अपग्रेडेड स्मार्टफोन है। हालांकि, लॉन्च के तुरंत बाद ही वनप्लस के सीईओ पीटी लाउ ने पुष्टि कर दी कि कंपनी अपने बजट स्मार्टफोन वनप्लस एक्स का अपग्रेडेड फोन लॉन्च नहीं करेगी। लाउ ने बताया कि वनप्लस एक्स स्मार्टफोन का अगला डिवाइस पेश नहीं किया जाएगा और कंपनी अब सिर्फ एक 'ट्रू फ्लैगशिप' स्मार्टफोन पर ही ध्यान केंद्रित करेगी।

लाउ ने एनगैजेट से बातचीत में बताया कि वनप्लस एक्स स्मार्टफोन का अगला स्मार्टफोन लॉन्च नहीं होगा। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी अब सिर्फ अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ध्यान देगी और कम कीमत वाले फोन की लड़ाई से अलग रहेगी। इसके अलावा इसके अलावा उन्होंने बताया कि कंपनी चीन के लिए ऑक्सीजनओएस और हाइड्रोजनओएस डेवलेप करती रहेगी और 2016 के अंत तक इस तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा करेगी।

वनप्लस हमेशा की तरह ही अपनी एकसमान मार्केटिंग पर पैसे लगाएगी जिसके लिए वनप्लस मशहूर रही है। इसके अलावा कंपनी 'आफ्टर सेल्स' में भी निवेश करेगी और ज्यादा बेहतर लाइफस्टाइल प्रोडक्ट पेश करेगी। लाउ का दावा है कि वनप्लस को यूरोप, अमेरिका और भारत जैसे बाजारों में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, कंपनी चीन में ही सक्रिय है और सिर्फ बाजार के ऑनलाइन चैनल में ही इनवेस्ट करती है।

बता दें कि, वनप्लस 3 को भारत में 27,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया के जरिए बेचा जा रहा है। एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने वाला यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और 6 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। वनप्लस 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसको पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। कंपनी ग्राहकों को हैंडसेट के साथ एक डैश चार्ज एडप्टर देगी जो कंपनी की फास्ट चार्ज़िंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। इस स्मार्टफोन में एक होमबटन भी है जो फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करता है। यह अलर्ट स्लाइडर के अलावा कैपेसिटिव हार्डवेयर कीज़ के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, OnePlus, OnePlus CEO, OnePlus X, Pete Lau

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  2. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  5. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  3. Realme ने बढ़ाए इन 4 मॉडल्स के दाम! फोन खरीदने से पहले चेक करें प्राइस लिस्ट
  4. TecSox Moon Bluetooth ईयरबड्स लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  6. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  7. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  8. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  9. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  10. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.