• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus लाएगी सबसे सस्ता स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशंस से मचाएगा धमाल

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus लाएगी सबसे सस्ता स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशंस से मचाएगा धमाल

FCC फाइलिंग से पता चला है कि CPH 2469 में वनप्लस लोगो के साथ एक नई बैटरी कवर, एक रेड यूएसबी केबल होगी। साथ में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सिस्टम आ सकता है।

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus लाएगी सबसे सस्ता स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशंस से मचाएगा धमाल
ख़ास बातें
  • बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।
  • वनप्लस फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
  • नया वनप्लस स्मार्टफोन OxygenOS 12.1 पर काम कर सकता है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus के रहस्यमय स्मार्टफोन को FCC अथॉरिटी से सर्टिफिकेशन मिला है। इस सर्टिफिकेशन से स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। जो डिटेल्स पता चली हैं उससे साफ होता है कि यह एक किफायती स्मार्टफोन होने वाला है। इसलिए ऐसा लगता है कि यह नॉर्ड ब्रांडेड स्मार्टफोन के तौर पर एंट्री ले सकता है।

मॉडल नंबर CPH2469 के साथ आने वाले OnePlus स्मार्टफोन के FCC डॉक्यूमेंट से साफ होता है कि यह एक 4G LTE स्मार्टफोन है। FCC फाइलिंग में एक डॉक्यूमेंट है, जिसमें बताया गया है कि ओप्पो, OnePlus को अपनी कंपनी के नाम से ओप्पो फोन (CPH2387 मॉडल नंबर) का मार्केटिंग करने के लिए ऑथोराइज कर रहा है। आपको बता दें कि CPH2387 स्मार्टफोन हाल ही में थाईलैंड में Oppo A57 4G मार्केटिंग नाम के साथ आया है।

अन्य डिटेल्स जो कि FCC डॉक्यूमेंट्स के जरिए पता चली हैं, वह यह है कि नया वनप्लस स्मार्टफोन Oppo A57 4G का एक कस्टमाइज वर्जन होगा। FCC फाइलिंग से पता चला है कि CPH 2469 में वनप्लस लोगो के साथ एक नई बैटरी कवर, एक रेड यूएसबी केबल होगी। साथ में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सिस्टम आ सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर यह OxygenOS 12.1 पर काम कर सकता है। ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस Oppo A57 4G के जैसे ही हो सकते हैं।

एफसीसी डॉक्यूमेंट से आगे पता चला है कि OnePlus CPH2469 का डाइमेंशन कुछ इस प्रकार होगा, जिसकी लंबाई 163.74 mm, चौड़ाई 75.03 mm और मोटाई 7.99 mm है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। एफसीसी फाइलिंग के जरिए पता चला है कि यह नॉर्ड ब्रांडेड स्मार्टफोन के तौर पर आ सकता है।

आपको बता दें कि Oppo A57 में 6.5 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3 GB RAM और 64 GB तक स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इन स्पेसिफिकेशंस के आधार पर CPH2469 OnePlus स्मार्टफोन सबसे किफायती Nord स्मार्टफोन हो सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus CPH2469, OnePlus Smartphone, Oppo A57
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »