OnePlus जल्द लॉन्च करेगी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें क्या है खास

OnePlus इस साल की तीसरी तिमाही में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मार्च 2023 10:05 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus इस साल की तीसरी तिमाही में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगी।
  • नया फोल्डेबल फोन फास्ट और बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
  • OnePlus ने Cloud 11 इवेंट में आगामी फोल्डेबल फोन का टीजर जारी किया था।

OnePlus ने Cloud 11 इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन की एक झलक पेश की

Photo Credit: OnePlus

OnePlus इस साल की तीसरी तिमाही में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2023 में यह घोषणा की कि आगामी फोल्डेबल फोन फास्ट और बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। यह स्मार्टफोन फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung, Oppo और Motorola को टक्कर देगा। कंपनी ने अपने क्लाउड 11 इवेंट में अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की टीजर पहले ही जारी कर दिया था। इसके अलावा चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने बार्सिलोना में MWC में OnePlus 11 Concept फोन को पेश किया। फोन एक एक्टिव लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस है। यहां हम आपको OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus ने अपने Cloud 11 इवेंट में अपने आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर जारी किया और अब 2023 की तीसरी तिमाही में फोन की लॉन्चिंग को कंफर्म किया है। वनप्लस के प्रेसिडेंट और सीओओ किंडर लियू ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि फोल्डेबल स्मार्टफोन फास्ट और बेहतर एक्सपीरियंस के साथ आएगा। उन्होंने कंफर्म किया कि यह एक फ्लैगशिप फोन होगा जो बेहतर डिजाइन और मैकेनिकल टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।

OnePlus ने कहा कि आने वाले महीनों में इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा की जाएगी। इस बीच अनुमानित स्पेसिफिकेशंस को लेकर लीक्स और रिपोर्ट ऑनलाइन नजर आ रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन में Samsung Galaxy Z Fold 4 के जैसी 2K डिस्प्ले होगी। एक पिछली रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि कंपनी Oppo Find N सीरीज पर बेस्ड दो फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus V Flip और OnePlus V Fold लॉन्च करेगी।

इसके अलावा कंपनी ने MWC 2023 में OnePlus 11 Concept फोन भी पेश किया है, जो एक स्मॉल एक्टिव लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस है। इसको लेकर दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन के टेंप्रेचर को 2.1 डिग्री सेल्सियस तक कम करेगा। इसके अलावा फोन में नया एक्टिव क्रायोफ्लक्स सिस्टम भी है जिसमें इंडस्ट्रियल-ग्रेड सिरेमिक पीजोइलेक्ट्रिक माइक्रोपंप हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Software optimised for multitasking
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Improved main, telephoto cameras
  • Bad
  • Still a bit bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12L

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.