OnePlus Watch जल्द होगी लॉन्च, नए पेटेंट में दिखाई दिया डिजाइन

एक जर्मन पब्लिकेशन ने OnePlus Watch के पेटेंट को देखा है। यह पेटेंट जर्मन पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (GPTO) पर रजिस्टर किया गया है।

OnePlus Watch जल्द होगी लॉन्च, नए पेटेंट में दिखाई दिया डिजाइन

OnePlus Watch के आगामी OnePlus 9 सीरीज़ के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • OnePlus Watch का नया पेटेंट लीक हुआ है
  • पेटेंट में दो स्ट्रैप विकल्पों के साथ वॉच का डिज़ाइन देखने को मिला है
  • वॉच का डायल गोल होगा और इसके दायीं ओर दो फिज़िकल बटन होंगे
विज्ञापन
OnePlus Watch का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। पिछले साल दिसंबर में कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ पीट लाउ (Pete Lau) ने पुष्टि की थी कि वनप्लस वॉच आधिकारिक तौर पर 2021 की शुरुआत में लॉन्च होगी। वनप्लस की इस आगामी स्मार्टवॉच को लेकर पहले ही कई लीक्स देखने को मिल चुके हैं और अब लेटेस्ट लीक में कंपनी द्वारा दायर किया गया डिज़ाइन पेटेंट दिखाई दिया है। पेटेंट में दिखाई गई तस्वीर से पता चलता है कि OnePlus Watch दो स्ट्रैप्स के विकल्प के साथ आएगी। साथ ही यह भी साफ हो जाता है कि इसका डायल गोल होगा।

जर्मन पब्लिकेशन Techniknews ने OnePlus Watch के पेटेंट को देखा है। यह पेटेंट जर्मन पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (GPTO) पर रजिस्टर किया गया है। पेटेंट में वॉच का डिज़ाइन साफ देखा जा सकता है। वॉच दो स्ट्रैप्स के विकल्प के साथ आ सकती है, जिसमें से एक स्पोर्ट्स वर्ज़न हो सकता है, जिसका स्ट्रैप सिलिकॉन का बना होगा और दूसरा लेदर वर्ज़न हो सकता है। इसका डायल गोल होगा। डिज़ाइन काफी हद तक Samsung Galaxy Watch जैसा प्रतीत होता है। गोलाकार डायल के दायीं ओर दो फिज़िकल बटन देखे जा सकते हैं। पीछे की ओर सेंसर्स की मौजूदगी प्रतीत होती है। इनमें निश्चित तौर पर हार्ट रेट सेंसर भी शामिल होगा। स्ट्रैप को आसानी से बदलने के लिए इसमें क्विक रिलिज़ मैकेनिज़्म शामिल हो सकता है।

पेटेंट में इसके अलावा और किसी प्रकार की जानकारी शामिल नहीं है। OnePlus Watch को लेकर हाल ही में आई एक खबर की बात करें तो, याद दिला दें कि वनप्लस वॉच मॉडल्स को कथित तौर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का सर्टिफिकेशन मिल चुका है। सर्टिफिकेशन साइट पर वॉच के दो मॉडल्स सर्टिफाई हुए हैं।

पहले की एक रिपोर्ट में पता चला था कि आगामी OnePlus Smartwatch को OnePlus Watch और OnePlus Watch RX कहा जा सकता है। इस बात का अंदेशा एक कोड से लगाया गया था, जो OnePlus Health ऐप में शामिल था। इसके बाद अनुमान लगाया गया था कि वनप्लस वॉच में स्क्वायर डायल के साथ आ सकता है और वनप्लस वॉच आरएक्स में गोल डायल होगा - Oppo Watch RX की तरह।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »