OnePlus Turbo देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक! डिजाइन और फीचर्स लीक

OnePlus अगले साल की शुरुआत में चीनी बाजार में OnePlus Turbo सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2025 12:26 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Turbo में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
  • OnePlus Turbo में 6.8 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus Turbo में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा।

OnePlus 13R 5G में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अगले साल की शुरुआत में चीनी बाजार में OnePlus Turbo सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जनवरी में लॉन्च होने वाली टर्बो सीरीज के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 और स्नैपड्रैगन 7 सीरीज के दो मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। एंड्रॉयड हेडलाइंस की लीक में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज वेरिएंट के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको OnePlus Turbo सीरीज स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Turbo (Prado) Design

डिजाइन की बात करें तो OnePlus Turbo (Prado) में रियर कैमरा मॉड्यूल टॉप में बाईं ओर स्थित है जो कि पिछले मॉडल जैसा है। इस फोन में ग्लोसी प्लास्टिक बैक का उपयोग किया गया है, जिससे पता चलता है कि भारत जैसे बाजारों में अधिक कीमत हो सकती है। फिलहाल दो कलर ऑप्शन ग्रीनिश ब्लू शेड और एक स्टैंडर्ड ब्लैक फिनिश की टेस्टिंग हो रही है।

Advertisement

OnePlus Turbo (Prado) Specifications

रिपोर्ट के अनुसार, यह डिवाइस सबसे पहले चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। चीनी बाजार के अलावा वनप्लस इसे अन्य बाजारों में नॉर्ड ब्रांडिंग के तहत लॉन्च कर सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जिससे यह फोन मिड रेंज में सबसे तगड़ी बैटरी वाला विकल्प बन जाएगा। इसमें 6.8 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करेगा। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। OnePlus ने अभी तक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मौजूदा लीक से पता चला है कि यह मार्च 2026 में बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के आसपास लॉन्च हो सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus Turbo, OnePlus Turbo Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.