OnePlus 5 लॉन्च किए जाने से पहले वनप्लस रेफरल प्रोग्राम का ऐलान

वनप्लस अपने छठे स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च करने से पहले इसके पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। चीनी कंपनी ने OnePlus रेफरल प्रोग्राम का ऐलान किया है। इसके तहत आपके सभी दोस्त आधिकारिक स्टोर से वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने के बाद किसी भी एक्सेसरी को खरीदने पर 20 डॉलर की छूट पाएंगे।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 29 मई 2017 12:32 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस रेफरल प्रोग्राम वनप्लस स्मार्टफोन यूज़र के लिए है
  • इसकी मदद से वनप्लस एक्सेसरी पर छूट हासिल की जा सकती है
  • वनप्लस रेफरल प्रोग्राम की मदद से मौज़ूदा यूज़र को रेफरल प्वाइंट मिलेंगे
वनप्लस अपने छठे स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च करने से पहले इसके पक्ष में माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। चीनी कंपनी ने OnePlus रेफरल प्रोग्राम का ऐलान किया है। इसके तहत आपके सभी दोस्त आधिकारिक स्टोर से वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने के बाद किसी भी एक्सेसरी को खरीदने पर 20 डॉलर की छूट पाएंगे। जो भी यूज़र अनोखे रेफरल लिंक को साझा करेगा उसे 100 रेफरल प्वाइंट मिलेंगे।

कंपनी ने जानकारी दी है कि OnePlus One, OnePlus 2, OnePlus X, OnePlus 3 और OnePlus 3T के यूज़र अनोखा रेफरल लिंक जेनरेट कर सकते हैं।

वनप्लस ने एक ब्लॉगपोस्ट में नए रेफरल प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताया है, "कोई भी शख्स जिसने वनप्लस स्मार्टफोन खरीदा है, उसे अनोखा रेफरल लिंक मिलेगा। आपको जैसा ही वह लिंक मिल गया है। आप उस शख्स को लिंक भेज दें जो वनप्लस डिवाइस खरीदने की चाहत रखता है। और उम्मीद करें कि वह जल्द ही ऑर्डर बटन को दबाए। अगर आपका दोस्त वनप्लस स्मार्टफोन खरीदता है तो उसे 20 डॉलर मिलेंगे। भारतीय ग्राहकों के लिए यह राशि रुपये में होगी। इस राशि का इस्तेमाल एक्सेसरी पर छूट के लिए किया जा सकता है। दूसरी तरफ, 30 दिन के अंदर आपके रेफरल हब में 100 प्वाइंट जुड़ जाएंगे।"

वनप्लस ने बताया है कि कभी भी वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने वाले यूज़र अनोखे रेफरेल लिंक को जेनरेट कर सकते हैं जिसे दोस्तों के साथ साझा करना संभव है।

कंपनी ने कहा कि जो भी शख्स रेफरल लिंक साझा करता है। उस लिंक की मदद से वनप्लस स्मार्टफोन की खऱीदारी के बाद उसके अकाउंट में 100 रेफरल प्वाइंट जोड़े जाएंगे। वनप्लस ने आगे बताया कि रेफरल प्वाइंट को अकाउंट में 30 दिनों में जोड़ा जाएगा। यूज़र रेफरल हब में प्वाइंट की जांच कर सकते हैं। रेफरल प्वाइंट की मदद से वनप्लस गियर, एक्सेसरी और कूपन की खरीदारी हो सकती है।
Advertisement

कंपनी OnePlus 5 के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है। हाल ही में जानकारी दी गई थी कि वनप्लस 5 भारत में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

हम OnePlus 5 को भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने OnePlus 3T को बंद किए जाने की जानकारी दी थी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic and light
  • Good primary camera
  • Very good system and app performance
  • Fast charging works very well
  • Handy software features
  • Bad
  • Uninspiring design
  • Weak sunlight legibility
  • Dual camera setup feels half-baked
  • No stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 5, OnePlus Referral Program, OnePlus 3T
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
#ताज़ा ख़बरें
  1. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  2. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  3. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  4. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  5. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  6. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  7. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  9. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  10. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.