OnePlus ला सकती है नया रेड कलर स्मार्टफोन, OnePlus 11R होने की संभावना

OnePlus ने आज भारत के लिए एक नया लाल कलर का स्मार्टफोन टीज किया है। Amazon की माइक्रोसाइट पर टीजर को देखा गया है।

OnePlus ला सकती है नया रेड कलर स्मार्टफोन, OnePlus 11R होने की संभावना

Photo Credit: Amazon

OnePlus Red स्मार्टफोन होगा जल्द लॉन्च

ख़ास बातें
  • OnePlus 11R में 6.74 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus 11R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
OnePlus ने आज भारत के लिए एक नया लाल कलर का स्मार्टफोन टीज किया है। Amazon की माइक्रोसाइट पर टीजर को देखा गया है, जिसमें लिखा है कि स्मार्टफोन जल्द ही आ रहा है। OnePlus  ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह एक नया फोन है या मौजूदा फोन के लिए नया कलर ऑप्शन है। हालांकि, इसके नए स्मार्टफोन होने की ज्यादा संभावना है।

आपको बता दें कि OnePlus के पास इस साल में लॉन्च होने के लिए कुछ स्मार्टफोन बचे हैं। OnePlus Open के 19 अक्टूबर को लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन टीजर में साफ तौर पर बार शेप वाला एक नया स्मार्टफोन नजर गया है। जब आप टीजर के टेक्स्ट को समझते हैं तो पता चलता है। टीजर में 'R3' के साथ '18' और '512' लिखा है, जिससे यह पता चलता है कि वनप्लस 18GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ OnePlus 11R हो सकता है।

आपको बता दें कि OnePlus Ace 2 ग्लोबल मार्केट में OnePlus 11R है। हाल ही में चीन में एक नए रेड वेगन लेदर वर्जन में लॉन्च किया गया था। इसलिए, वनप्लस इस नए कलर ऑप्शन को चीन के बाहर भी पेश कर सकता है। ऐसी संभावना है कि 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान इस नए स्मार्टफोन या कलर ऑप्शन को पेश किया जाएगा।


OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशंस


OnePlus 11R में 6.74 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2772×1240 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर काम करता है। बैटरी के मामले में OnePlus 11R में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फ्लैश फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus 11R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। OnePlus 11R के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई 8.7 mm और वजन 204 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • कमियां
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »