120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ आएगा OnePlus का नया फोन! स्पेसिफिकेशन लीक

OnePlus ने पिछले ही दिनों भारत में OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि कंपनी इन दिनों अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 12:54 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus के नए फोन में मिल सकता है 6.7 इंच का ओलेड डिस्प्ले
  • फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा नया फोन
OnePlus ने पिछले ही दिनों भारत में OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि कंपनी इन दिनों अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है। टिप्सटर के मुताबिक, वनप्लस कंपनी जल्द ही एक नया फोन लेकर आने वाली है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, इस फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा।
 

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर जानकारी दी है कि OnePlus जल्द ही नया फोन लेकर आने वाली है, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा। फिलहाल इस फोन के आधिकारिक नाम की जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। लेकिन टिप्सटर ने फोन के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी का खुलासा कर दिया है।
Advertisement

टिप्सटर के मुताबिक, इस फोन में 6.7 इंच का ओलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

फोन से जुड़ी अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारियों फिलहाल अज्ञात है। कंपनी ने फिलहाल नए वनप्लस स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी आधिकारिक नहीं की है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus New smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.