• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oneplus की बड़ी तैयारी, तीन बार फोल्‍ड होने वाले स्‍मार्टफोन का कराया पेटेंट, देखें कैसा होगा

Oneplus की बड़ी तैयारी, तीन बार फोल्‍ड होने वाले स्‍मार्टफोन का कराया पेटेंट, देखें कैसा होगा

माना जाता है कि इस पेटेंट डॉक्‍युमेंट को 2020 में चीन में फाइल किया गया था और जुलाई 2021 में प्रकाशित हुआ था। अब इसे वर्ल्‍ड इंटलैक्‍चुअल प्रॉपर्टी ऑफ‍िस (डब्ल्यूआईपीओ) के डेटाबेस के पेटेंट में शामिल किया गया है।

Oneplus की बड़ी तैयारी, तीन बार फोल्‍ड होने वाले स्‍मार्टफोन का कराया पेटेंट, देखें कैसा होगा

स्मार्टफोन की तरह काम करने के अलावा यह एक बड़े टैबलेट की तरह भी काम कर सकता है।

ख़ास बातें
  • दो हिंज वाले इस फोन को आसान स्लाइडर से लॉक किया जा सकता है
  • यह थ्री डिस्‍प्‍ले डिवाइस है, जिसे ट्राई फोल्‍ड फोन कहा जा रहा है
  • अगले साल इस फोन को लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद जताई जा रही है
विज्ञापन
फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन नई टेक क्रांति हैं, लेकिन अभी तक सैमसंग ही इस दिशा में दम दिखा पाई है। लोग जिस तरह से फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन में दिलचस्‍पी दिखा रहे हैं, उसने बाकी ब्रैंड्स को भी जल्‍द फोल्‍ड फोन उतारने पर आतुर किया है। अब वनप्‍लस से जुड़े एक पेटेंट को खोजा गया है और दावा किया गया है कि टेक कंपनी दो हिंज वाले एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे एक आसान स्लाइडर से लॉक किया जा सकता है। माना जा रहा है कि वनप्‍लस का फोल्‍ड फोन तकनीक के मामले में सैमसंग, हुवावे और शाओमी के फोल्‍ड फोन से आगे रहने वाला है, क्‍योंकि यह थ्री डिस्‍प्‍ले डिवाइस है, जिसे ट्राई-फोल्‍ड फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन भी कहा जा रहा है। हालांकि बाकी कंपनियां भी इस दिशा में काम कर रही हैं।

वनप्‍लस का पेटेंट एक फोल्‍डेबल फोन से रिलेटेड है, जिसमें तीन डिस्‍प्‍ले पार्ट हैं। इसे गाओ यांग ने इन्‍वेंट किया है और पेटेंट डॉक्‍युमेंट में ‘मोबाइल टर्मिनल' कहा गया है। 

माना जाता है कि इस पेटेंट डॉक्‍युमेंट को 2020 में चीन में फाइल किया गया था और जुलाई 2021 में प्रकाशित हुआ था। अब इसे वर्ल्‍ड इंटलैक्‍चुअल प्रॉपर्टी ऑफ‍िस (डब्ल्यूआईपीओ) के डेटाबेस के पेटेंट में शामिल किया गया है। डब्ल्यूआईपीओ डॉक्‍युमेंट ने वनप्लस की इस कथित पेटेंट टेक्निक को मंजूरी दी है।

LETSGODIGITAL ने पेटेंट इमेजेस से मिले वनप्लस के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के हैरान करने वाले रेंडर भी रिलीज किए हैं। डिवाइस को कई तरह से मोड़ा जा सकता है। स्मार्टफोन की तरह काम करने के अलावा यह एक बड़े टैबलेट की तरह भी काम कर सकता है। इसका डिजाइन काफी वर्सटाइल है। देखना भी दिलचस्‍प होगा कि वनप्‍लस का ट्राई-फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन किस तरह डेब्‍यू करता है। यह भी देखा जाना है कि स्‍मार्टफोन असल में कैसा नजर आएगा, क्योंकि मौजूदा ट्राई-फोल्डेबल डिजाइनों से इसका डिजाइन बहुत कम-मिलता जुलता है।

इस फोन के अगले साल लॉन्‍च होने की उम्‍मीद की जा सकती है और यह बाकी फोल्‍डबेल फोन से काफी अलग हो सकता है। माना जा रहा है कि फोन का डिजाइन मार्केट और लोगों के यूज करने के हिसाब से कुछ चैलेंजेस भी देख सकता है, खासतौर पर इसका डिस्‍प्‍ले, जो ट्राई-फोल्‍डेबल है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »