OnePlus फोल्डेेबल स्मार्टफोन आकर्षक डिजाइन, 50 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च

इसके पहले चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे भारत और अमेरिका सहित अन्य देशों में लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जुलाई 2023 17:38 IST
ख़ास बातें
  • इसके स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं
  • इसे OnePlus Open कहा जा सकता है
  • वनप्लस इसे पहले चीन में लॉन्च कर सकती है

इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC 16 GB दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फरवरी में क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में टीज किया था। इसे OnePlus Open कहा जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। 

कंपनी इस स्मार्टफोन को गोल्ड, ब्लैक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध करा सकती है। SmartPrix की रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus V Fold या OnePlus Open को 29 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इसके पहले चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे भारत और अमेरिका सहित अन्य देशों में लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने एक ट्वीट कर बताया है कि इस स्मार्टफोन में उत्कृष्ट डिस्प्ले, कैमरा और स्पीकर्स के साथ आकर्षक डिजाइन हो सकता है। 

OnePlus Open में 7.8 इंच 2K AMOLED इनर स्क्रीन और 6.3 इंच AMOLED का बाहरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ दिया जा सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस के सा 48 मेगापिक्सल का सेंसर और पेरिस्कोप लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिल सकते हैं। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने OnePlus Nord 3 को लॉन्‍च किया था। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर के साथ 16 GB तक RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वनप्लस नॉर्ड 3 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि धूल और पानी से होने वाले नुकसान से यह डिवाइस काफी सुरक्षित रहेगी। OnePlus Nord 3 के दो वेरिएंट लॉन्‍च किए गए हैं। इनमें से 8 GB+128 GB वेरिएंट को 33,999 रुपये और 16 GB+256 GB वेरिएंट को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे मिस्टी ग्रीन और टेम्पेस्ट ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और एमेजॉन पर 15 जुलाई से शुरू होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  4. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  4. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  5. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  7. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  9. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
  10. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.