OnePlus Nord और OnePlus 7 सीरीज़ को मिला लेटेस्ट अपडेट, जुड़े ये नए फीचर्स

वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन को इस अपडेट में थोड़े ज्यादा ऑप्टिमाइज़ेशन प्राप्त हुए हैं, जबकि वनप्लस 7 सीरीज़ जिसमें OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन शामिल है उन्हें कुछ ही सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स मिले हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2020 16:44 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord को मिला है OxygenOS 10.5.8 अपडेट
  • OnePlus 7 सीरीज़ को मिला है OxygenOS 10.3.5 अपडेट
  • स्टैज्ड मैनर में रोलआउट हुआ है लेटेस्ट अपडेट

OnePlus Nord और OnePlus 7 सीरीज़

OnePlus Nord और OnePlus 7 सीरीज़ को भारत में क्रमश: OxygenOS 10.5.8 और OxygenOS 10.3.5 अपडेट प्राप्त हुआ है, जिसके साथ दोनों ही फोन को सितंबर सिक्योरिटी पैच मिला है। स्मार्टफोन के लिए ज़ारी अपडेट की जानकारी OnePlus फोरम के द्वारा दी गई है। वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन को इस अपडेट में थोड़े ज्यादा ऑप्टिमाइज़ेशन प्राप्त हुए हैं, जबकि वनप्लस 7 सीरीज़ जिसमें OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन शामिल है उन्हें कुछ ही सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स मिले हैं। ओवर-द-एयर अपडेट को वनप्लस नॉर्ड और वनप्लस 7 सीरीज़ के लिए स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है।
 

OnePlus Nord OxygenOS 10.5.8 update

वनप्लस फोरम पोस्ट के अनुसार, OnePlus Nord का अपडेट भारत में 10.5.8.AC01DA वर्ज़न के साथ आया है। यह अपडेट कुछ सिस्टम सुधार, कैमरा व डिस्प्ले बदलाव और नेटवर्क सुधार से लैस है। वनप्लस नॉर्ड को ‘Hide silent notifications in status bar' फीचर प्राप्त हुआ है, जो कि गैर-जरूरी नोटिफिकेशन को फिल्टर करता है। इस फीचर को इनेबल करने के लिए वनप्लस नॉर्ड यूज़र्स सेटिंग्स में जाकर Apps & Notifications पर क्लिक करें, फिर उन्हें Notifications में जाकर Advanced पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वह हाइड साइलेंट नोटिफिकेशन फीचर को इनेबल कर सकते हैं।

एक्सपेंड स्क्रीनशॉट फीचर को ऑप्टिमाइज़ किया गया है और कुछ जानी-मानी समस्याओं को भी फिक्स किया गया है। वनप्लस का कहना है कि इमेज स्टेब्लाइज़ेशन परफॉर्मेंस को भी ऑप्टिमाइज़ कर दिया गया है। वहीं, जनरल डिस्प्ले कैलिब्रैशन में सुधार कर दिया गया है। इसके साथ ही नेटवर्क स्टेब्लिटी को ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इन सब अपडेट के साथ वनप्लस नॉर्ड को सितंबर 2020 सिक्योरिटी पैच भी प्राप्त हुआ है।
 

OnePlus 7 series OxygenOS 10.3.5 update

वनप्लस 7 सीरीज़ के लिए यह अपडेट यूज़र असिस्टेंट फीचर लेकर आया है। इसको एक्सेस करने के लिए सेटिंग्स में जाकर OnePlus Tips & Support पर क्लिक करना होगा। OnePlus 7 Pro को ऑप्टिमाइज़ पावर कन्सम्प्शन के साथ इम्प्रूव यूज़र एक्सपीरियंस प्राप्त हुआ है। इसके अलावा थर्ड पार्टी ऐप के साथ आने वाली फ्लैशबैक समस्या को भी इस अपडेट में फिक्स कर दिया गया है। OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को भी इस अपडेट के साथ सितंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच प्राप्त हुआ है।

वनप्लस का कहना है कि इस अपडेट को स्टैज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, इसका मतलब यह है कि सभी यूज़र्स तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। जैसे कि यह सुनिश्चित हो जाएगा कि अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इसे सभी यूज़र्स तक पहुंचा दिया जाएगा। यदि आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप इस अपडेट की उपलब्धता मैनुअली भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट में जाना होगा।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
  3. Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
  4. Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!
  5. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  6. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  7. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
  8. Apple के iPhone Air 2 में मिल सकते हैं डुअल रियर कैमरा
  9. Vivo T5 Lite 5G जल्द भारत में होगा 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  10. MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.