108 मेगापिक्सल कैमरा, 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ OnePlus Nord N30 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

OnePlus Nord N30 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD  डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2023 16:41 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने OnePlus Nord N30 5G को सोमवार को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है।
  • OnePlus Nord N30 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $299.99 है।
  • OnePlus Nord N30 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord N30 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने OnePlus Nord N30 5G को सोमवार को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने OnePlus Nord N20 5G के सक्सेसर को चुपचाप जारी किया था। फोन को OnePlus यूएस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC पर काम करता है। यह फोन 50W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है। यह सिंगल कलर ऑप्शन और एक स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। यहां हम आपको OnePlus Nord N30 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord N30 5G की कीमत और उपलब्धता


OnePlus Nord N30 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $299.99 (लगभग 24,800 रुपये) है। यह स्मार्टफोन सिर्फ Chromatic Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए कंपनी की यूएस साइट पर उपलब्ध है। स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने पर ग्राहकों को $59 (लगभग 4,900 रुपये) वाले OnePlus Nord Buds 2 मुफ्त मिलेंगे, जिसकी शुरुआती शिपिंग 8 जून से शुरू होगी।


OnePlus Nord N30 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में OnePlus Nord N30 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD  डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Nord N30 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.