OnePlus Nord N200 और OnePlus Nord N20 को मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट

OnePlus ने अमेरिकी बाजार में 2021 में OnePlus Nord N200 को पेश किया था और उसके बाद 2022 में OnePlus Nord N20 आया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 16:43 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस नॉर्ड एन200 फोन में 6.49-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है।
  • वनप्लस नॉर्ड एन200 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर लैस है।
  • OnePlus Nord N200 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

OnePlus Nord N200 में 6.49 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अमेरिकी बाजार में 2021 में OnePlus Nord N200 को पेश किया था और उसके बाद 2022 में OnePlus Nord N20 आया था। OnePlus Nord N200 को Snapdragon 480 और 4GB RAM के साथ पेश किया गया था, जबकि Nord N20 ऑक्टा कोर Snapdragon 695 और 6GB RAM के साथ आया था। ये दोनों ही स्मार्टफोन बजट स्मार्टफोन हैं। हाल ही में हुई घोषणा के अनुसार, इन स्मार्टफोन्स को नॉर्थ अमेरिका में अगस्त में सिक्योरिटी अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

विंकी डब्ल्यू (सॉफ्टवेयर टीम) द्वारा OnePlus कम्युनिटी पेज पर हालिया पोस्ट के अनुसार, कंपनी ने नोर्थ अमेरिका में OnePlus Nord N20 के लिए OxygenOS C.15 और OnePlus Nord N200 के लिए OxygenOS C.25 रोल आउट करना शुरू कर दिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पैच स्मार्टफोन्स को दिक्कतों से बचाने के लिए सिक्योरिटी को बढ़ाता है। स्मार्टफोन में निजी डाटा होने की वजह से सिक्योरिटी का खतरा बन गया है। इस प्रकार कंपनी डिवाइसेज को सिक्योरिटी खामियों से बचाने के लिए सिक्योरिटी पैच पर काम कर रही है। इसके अलावा ये अपडेट 30 अगस्त को कुछ प्रतिशत यूजर्स के लिए जारी किए गए थे और कंपनी कुछ दिनों में बड़े स्तर पर रोलआउट शुरू करेगी।
Advertisement

OnePlus Nord N20 के लिए अपडेट NA: CPH2459_11.C.15 के तौर पर डिस्प्ले होगी और Nord N200 के लिए अपडेट NA: DE2117_11.C.25 के तौर पर जारी होगा। आप फीडबैक सब्मिट करना चाहते हैं तो आप थ्रेड को फॉलो कर सकते हैं या इस फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया OnePlus Ace 2 Pro बिक्री शुरू होने के सिर्फ 3 मिनट के अंदर ही बिक गया था। इसके चलते चीन में कई ग्राहक निराश हुए। वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट ली जी ने वीबो पोस्ट के जरिए लोगों की प्रतिक्रिया का आधिकारिक तौर पर जवाब दिया।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.49 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  2. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  3. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  4. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  5. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  6. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  7. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  8. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  9. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  10. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.