OnePlus Nord में होगा 32 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप, एक रिपोर्ट का दावा

डुअल सेल्फी कैमरों के अलावा, हाल ही में एक अफवाह ने यह सुझाव दिया था कि OnePlus Nord उर्फ OnePlus Z क्वाड रियर कैमरों के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जून 2020 13:44 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord पहले OnePlus Z के नाम से भी अफवाहों में रहा है
  • Snapdragon 765G चिपसेट से लैस हो सकता है आगामी वनप्लस फोन
  • Geekbench लिस्टिंग में 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट हो चुका है वनप्लस नॉर्ड

OnePlus Nord में शामिल हो सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप

OnePlus Nord कथित तौर पर डुअल सेल्फी कैमरों से लैस आएगा। यदि ऐसा होता है तो आगामी मॉडल वनप्लस का पहला फोन होगा जिसमें डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होगा। इससे पहले सभी मौजूदा स्मार्टफोन को या तो नॉच या होल-पंच में सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ ही लॉन्च किया गया है। याद दिला दें कि हाल ही में कंपनी ने गलती से OnePlus Nord मॉनीकर की पुष्टि की थी। नए वनप्लस फोन का एक टीज़र पेज अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

Android Central की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord पर दिए जाने वाले डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप में 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। कैमरा सेटअप को स्क्रीन के ऊपरी-बायें कोने में होल-पंच कटआउट में सेट किया जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे हाल ही में लॉन्च हुई Realme X3 सीरीज़ में देखने को मिलता है।
Advertisement

यह रिपोर्ट वनप्लस नॉर्ड उर्फ OnePlus Z के हालिया कथित रेंडर से बिल्कुल विपरीत है, जिसमें फोन को सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ दिखाया गया था।

दिसंबर 2013 में पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने से लेकर OnePlus 8 सीरीज़ तक वनप्लस ने अपने सभी फोन को एक ही सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया है। हमने पिछले साल एक प्रोटोटाइप देखा था जो एक वनप्लस फोन को दो होल-पंच सेल्फी कैमरा के साथ दिखाता था, लेकिन इसे OnePlus 8 Pro का प्रोटोटाइप बताया जा रहा था, लेकिन कंपनी ने फोन को सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया।
Advertisement

डुअल सेल्फी कैमरों के अलावा, हाल ही में एक अफवाह ने यह सुझाव दिया था कि OnePlus Nord क्वाड रियर कैमरों के साथ आ सकता है। माना जाता है कि हैंडसेट को 12 जीबी तक रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

OnePlus ने अभी तक आगामी OnePlus स्मार्टफोन के नाम से लेकर किसी भी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है। हालांकि कंपनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक NORD नाम का मॉनिकर देखा गया था। कंपनी ने इस तस्वीर को बाद में हटा भी दिया था। यह इशारा करता है कि फोन जो पहले OnePlus Z के रूप में अफवाहों में था, वह OnePlus Nord के रूप में लॉन्च हो सकता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.