OnePlus Nord के नाम से लॉन्च हो सकता है OnePlus का 'किफायती' फोन

OnePlus के हालिया पोस्ट ने तीन अन्य तस्वीरें भी दिखाई, जो नए स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी तो नहीं देती हैं, लेकिन ये तस्वीरें, शुरुआती OnePlus टीम पर एक झलक देती हैं, जिन्होंने दिसंबर 2013 में स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी यात्रा शुरू की।

OnePlus Nord के नाम से लॉन्च हो सकता है  OnePlus का 'किफायती' फोन

OnePlus Nord को भारत और युरोप में सबसे पहले किया जाएगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • लंबे समय से OnePlus Z नाम से सुर्खियों में रहा है आगामी वनप्लस स्मार्टफोन
  • Nord नाम के सुराख देने वाले इंस्टाग्राम पोस्ट को कंपनी ने हटाया
  • वनप्लस नॉर्ड के 10 जुलाई को भारत में लॉन्च होने की चल रही है अफवाहें
विज्ञापन

OnePlus Nord, जी हां वनप्लस के आगामी 'किफायती' फोन का नाम यही होगा। अब तक आगामी वनप्लस फोन का नाम OnePlus Z या OnePlus Nord के तौर पर अफवाहों में बना हुआ था, लेकिन अब कंपनी ने बुधवार को अपने नए बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसने इसके नाम की पुष्टि "नॉर्ड" के रूप में की है। याद दिला दें, हाल ही में कंपनी ने इस फोन के जुलाई में लॉन्च होने की भी पुष्टि की थी। इंस्टाग्राम पर किए गए खुलासे के अलावा, अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर नए वनप्लस फोन का एक टीज़र पेज सामने आया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसे डिलीट और रिप्लेस कर दिया गया है, कुछ ट्विटर यूजर्स द्वारा साझा किया गया है। इसमें एक तस्वीर दिखाई देती है, जिसमें इनविटेशन कार्ड के पीछे एक पोस्टर दिखाई देता है। इस पोस्टर में "Nord" नाम दिखाई देता है। इसके अलावा इनवाइट में लिखे एक वाक्य से यह भी अंदाज़ा मिलता है कि ऐसा हो सकता है कि वनप्लस नए स्मार्टफोन के पहले 100 खरीदारों के लिए कुछ खास गिफ्ट पेश कर सकती है।

वनप्लस के हालिया पोस्ट ने तीन अन्य तस्वीरें भी दिखाई, जो नए स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी तो नहीं देती हैं, लेकिन ये तस्वीरें, शुरुआती OnePlus टीम पर एक झलक देती हैं, जिन्होंने दिसंबर 2013 में स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी यात्रा शुरू की। दिलचस्प बात यह है कि, वनप्लस ने मूल पोस्ट को नए सिरे से बदल दिया, जो अभी भी इस मूल टीम वाली तस्वीरें दिखाती हैं।
 
oneplus

इस हफ्ते की शुरुआत में वनप्लस ने मोर्स कोड दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें नए स्मार्टफोन के जुलाई लॉन्च की पुष्टि हुई। सह-संस्थापक और सीईओ पीट लाउ ने एक फोरम पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि कंपनी भारत और यूरोप में अपने किफायती फोन लाइनअप को लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा यह भी अफवाहें हैं कि फोन 10 जुलाई को लॉन्च होगा।

नए OnePlus फोन को अमेज़न इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर एक समर्पित लिस्टिंग के जरिए टीज़ किया है। लिस्टिंग "नोटिफाई मी" बटन के साथ आता है। हालांकि, यह हैंडसेट के बारे में कोई जानकारी नहीं देती है। इसमें नए इंस्टाग्राम अकाउंट का लिंक भी शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »