OnePlus Nord की बॉडी में नहीं है 'दम', प्रेशर में टूटा

दिलचस्प बात यह है कि टेस्टिंग में यह पता चला कि OnePlus Nord में एक मेटल फ्रेम नहीं है। इसके बजाय कंपनी ने इसमें एक सिलवर कोटिंग जोड़ी है, जो पूरी तरह से एक मेटल फ्रेम महसूस कराती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जुलाई 2020 12:56 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है OnePlus Nord
  • बैंड टेस्ट और फायर टेस्ट में सफलता हासिल करने में असफल रहा स्मार्टफोन
  • अधिक दवाब देने पर इस्तेमाल करने लायक नहीं बचा वनप्लस नॉर्ड

OnePlus Nord को भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है

OnePlus Nord को JerryRigEverything ने टेस्ट किया है, जो स्मार्टफोन को स्क्रैच और बैंड टेस्ट करने के लिए प्रसिद्ध है। टेस्टिंग में वनप्लस नॉर्ड स्क्रैच टेस्ट में तो पास हो गया, लेकिन बैंड टेस्ट और फायर टेस्ट में स्मार्टफोन ने टिके रहने के लिए काफी संघर्ष किया। टेस्टिंग के दौरान फोन पर दवाब डालने से उसकी बाहरी बॉडी तो सुरक्षित रही, लेकिन अंदर से टूटने की अवाज़ आई और थोड़ा अधिक दवाब डालने से डिस्प्ले के अंदर की स्क्रीन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। OnePlus Nord इस तिमाही के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन के तौर पर उभर के आया है, क्योंकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को कुछ अच्छे स्पेसिफिकेशन और आक्रामक कीमत के साथ मार्केट में उतारा है। हालांकि कीमत को कम करने के लिए कंपनी ने कुछ हिस्सो में समझौते किए हैं, जो फोन की टेस्टिंग वीडियो में सामने आए हैं।

JerryRgEverything नाम का यूट्यूब चैनल चलाने वाले ज़ैक नेल्सन ने विभिन्न स्तरों पर सतह को खरोंच कर OnePlus Nord के डिस्प्ले का टेस्ट किया। वीडियो पाया गया कि फोन के डिस्प्ले पर Moh लेवल 6 पर खरोंचें दिखाई देनी शुरू हो गई और 7वें लेवल पर गहरी खरोंचों का सामना करना पड़ा। वनप्लस नॉर्ड में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन शामिल है। टेस्टिंग में सामने आया कि कंपनी ने फोन को गिरने से सुरक्षित करने के लिए ग्लास और फ्रेम के बीच एक प्लास्टिक बफर लेयर दी है।


दिलचस्प बात यह है कि टेस्टिंग में यह पता चला कि OnePlus Nord में एक मेटल फ्रेम नहीं है। इसके बजाय कंपनी ने इसमें एक सिलवर कोटिंग जोड़ी है, जो पूरी तरह से एक मेटल फ्रेम महसूस कराती है। यह फ्रेम वास्तव में प्लास्टिक है। पावर बटन और स्विच को मेटल से बनाया गया है और फोन का पिछला हिस्सा ग्लास से बना है। देखा गया है कि सिम ट्रे में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एक रबर कोटिंग है।
Advertisement

डिस्प्ले को आग से भी टेस्ट किया गया, जिसके दौरान पता चला कि वनप्लस नॉर्ड के पिक्सल लगभग 20 सेकंड की निरंतर आग के बाद सफेद होने लगते हैं। नेल्सन कहते हैं कि ये पिक्सल पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाए। खरोंच ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर की कार्यक्षमता को प्रभावित नहीं करते हैं, जो एक अच्छी बात है।

बेंड टेस्ट के दौरान, OnePlus Nord की बिल्ड क्वालिटी का पता चला, जिसमें पहली बार दबाव डालने पर ही एक हल्की अवाज़ आई। नेल्सन के द्वारा और अधिक दबाव डालने के बाद, एक क्रैक की आवाज़ सुनाई दी और वॉल्यूम बटन के पास फ्रेम फटा हुआ प्रतीत हुआ। इसके बाद जल्द ही, डिस्प्ले बेकार हो जाता है और इस्तेमाल करने याग्य नहीं बचता। हालांकि आगे और पीछे के बाहरी कांच में कोई दरार नहीं आती, लेकिन दबाव में कांच के नीचे की स्क्रीन बर्बाद हो जाती है।
Advertisement

नेल्सन कहते हैं कि उन्होंने वनप्लस नॉर्ड पर जो दबाव डाला वो 'सामान्य नहीं है' और हर रोज इस्तेमाल के दौरान फोन इस तरह के दबाव नहीं झेलता है। हालांकि, वह OnePlus Nord के यूज़र्स को सलाह देते हैं कि फोन को पीछे की जेब में रखने से हमेशा बचें।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.