OnePlus Nord में होगा एमोलेड डिस्प्ले, कंपनी ने इंस्टाग्राम में किया टीज़

OnePlus Nord 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा और प्री-ऑर्डर 15 जुलाई से शुरू होंगे। फोन की उपलब्धता अमेज़न इंडिया पर टीज़ की गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 765G और OIS से लैस होगा Oneplus Nord
  • 21 जुलाई को रात 7:30 बजे शुरू होगा लॉन्च इवेंट
  • मिड-रेंज के अंदर 500 डॉलर से कम कीमत में लॉन्च होगा नया वनप्लस फोन

Snapdragon 765G चिपसेट और OIS से लैस होगा OnePlus Nord

OnePlus Nord में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसकी पुष्टि फोन कंपनी ने खुद की है। कंपनी ने सिर्फ यह घोषणा करने के लिए नई इंस्टाग्राम स्टोरीज़ जारी की हैं और उसमें शामिल तस्वीर से यह साफ पता चलता है कि कंपनी वनप्लस नॉर्ड के लिए एलसीडी डिस्प्ले नहीं, बल्कि एमोलेड डिस्प्ले चुन रही है। डिवाइस 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है और अब वनप्लस धीरे-धीरे इस मिड-रेंज डिवाइस का प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सह-संस्थापक कार्ल पेई ने पुष्टि की है कि OnePlus Nord भारत और यूरोप के बाजारों में लॉन्च होगा। आश्चर्य की बात है कि वनप्लस इस बारी अमेरिकी बाज़ार को छोड़ रही है।

OnePlus Nord इंस्टाग्राम अकाउंट पर नई स्टोरी पुष्टि करती है कि फोन एक AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। कंपनी ने इस जानकारी को देने के लिए एक मज़ाकिया मीम का सहारा लिया है। इस मीम को आप ऊपर तस्वीर में देख सकते हैं। एमोलेड डिस्प्ले का शामिल होना शायद मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अन्य फोन के सामने OnePlus Nord को बढ़त हासिल करा दे। प्रीमियम फोन के बीच एक AMOLED डिस्प्ले आम है, लेकिन मिड-रेंज में अभी भी कई स्मार्टफोन एलसीडी डिस्प्ले के साथ आते हैं। यह देखते हुए कि वनप्लस नॉर्ड को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा, यह निश्चित तौर पर फोन का एक हेडलाइनर फीचर्स बन सकता है।

OnePlus Nord में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जाएगा। इसकी पुष्टि करने के साथ कंपनी इसकी कीमत का अंदाज़ा भी दे चुकी है। स्मार्टफोन 500 डॉलर से कम कीमत में लॉन्च होगा। हालांकि यह कीमत डॉलर में बताई गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में इसकी कीमत कितनी होगी। यह भी बता दें कि फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) होगा। यह फीचर भी मिड-रेंज स्मार्टफोन होने के नाते कंपनी की ओर से एक प्रभावशाली कदम है।

वनप्लस नॉर्ड 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा और प्री-ऑर्डर 15 जुलाई से शुरू होंगे। फोन की उपलब्धता अमेज़न इंडिया पर टीज़ की गई है।

लॉन्च इवेंट रात 7:30 बजे शुरू होगा और कंपनी इस बार एक एआर ईवेंट की मेजबानी कर रही है। वनप्लस के अनुसार, OnePlus Nord को वनप्लस नॉर्ड एआर ऐप के जरिए पेश किया जाएगा। लोग इस ऐप को गूगल प्ले और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.