OnePlus Nord CE 5G और OnePlus Nord 2 जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च, BIS लिस्टिंग से मिला इशारा...

OnePlus EBBA कोडनेम को लेकर कहा जा रहा है कि यह OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर हो सकता है, जबकि OnePlus Denniz को लेकर कहा जा रहा है कि यह OnePlus Nord 2 का कोडनेम होगा। बीआईएस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह फोन भारत में लॉन्च हो सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 मई 2021 11:19 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर हो सकता है OnePlus Nord CE 5G
  • OnePlus Nord 2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • OnePlus ने दोनों फोन से संबंधित जानकारी साझा नहीं की है

OnePlus Nord जुलाई में हुआ था भारत में लॉन्च

OnePlus Nord CE 5G और OnePlus Nord 2 (अनआधिकारिक नाम) जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। यह दोनों ही फोन कथित रूप से ब्यूरो ऑफर इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है, जिससे इसके तुरंत भारत लॉन्च के संकेत मिलते हैं। इस वक्त इन दोनों ही फोन को कोडनेम के तौर पर देख सकते हैं, हो सकता है कंपनी इन्हें किसी और नाम से मार्केट  में पेश करे। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी को लेकर माना जा रहा है कि यह OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर हो सकता है, जोकि भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। OnePlus Nord 2 को लेकर कहा जा रहा है कि यह OnePlus Nord का सक्सेसर हो सकता है, जो कि पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, वनप्लस ने इन दोनों ही फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी।
 
टिप्सटर मुकुल शर्मा ने स्क्रीनशॉट्स ट्वीट किए है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह दो OnePlus मॉडल्स EB2101 और DN2101 की बीआईएस लिस्टिंग हैं। टिप्सटर का कहना है कि OnePlus EBBA मॉडल नंबर EB2101 का कोडनेम है जबकि OnePlus Denniz मॉडल नंबर DN2101 का कोडनेम है। OnePlus EBBA कोडनेम को लेकर कहा जा रहा है कि यह OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर हो सकता है, जबकि OnePlus Denniz को लेकर कहा जा रहा है कि यह OnePlus Nord 2 का कोडनेम होगा। बीआईएस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह फोन भारत में लॉन्च हो सकते हैं।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हुआ था और फिर इसे इस साल जनवरी महीने में उत्तरी अमेरिका में उपलब्ध कराया गया। यह बजट फ्रेंडली फोन भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। वहीं, दूसरी ओर वनप्लस ने भारत में बजट-फ्रेंडली फोन के तौर पर OnePlus Nord फोन को जुलाई 2020 में लॉन्च किया।

अब-तक कहा जा रहा था कि वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी फोन के सक्सेसर के तौर पर जिस फोन को लाया जाएगा उसका नाम वनप्लस नॉर्ड एन1 5जी हो सकता है। लेकिन हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फोन का नाम OnePlus Nord CE 5G होगा। फोन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। मार्च महीने में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी के सक्सेसर का डिज़ाइन पुराने वर्ज़न जैसा ही होगा। इसके अलावा, इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, यूएसबी-टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक होगा। वनप्लस नॉर्ड 2 मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.49 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.