OnePlus Nord CE 4 की कीमत हुई लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की AMOLED LTPS डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2024 13:29 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 4 के 8GB + 128GB की कीमत 24,999 रुपये है।
  • OnePlus Nord CE 4 के 8GB + 256GB की कीमत 26,999 रुपये है।
  • OnePlus Nord CE 4 में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर होगा।

OnePlus Nord CE 4 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Photo Credit: X/ishanagarwal24

OnePlus जल्द ही OnePlus Nord CE 4 को लेकर आने वाला है। हाल ही में एक लीक में आगामी Nord CE 4 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और रेंडर दोनों का खुलासा हुआ। हालांकि यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Ace 3V के समान दिखता है, लेकिन स्पेसिफिकेशंस के मामले में कुछ अंतर हैं। अब एक नई लीक में Nord CE 4 की भारतीय कीमत का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको OnePlus Nord CE 4 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord CE 4 5G की कीमत


टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, आगामी OnePlus Nord CE 4 दो वेरिएंट में लॉन्च होगा, जिसमें 8GB + 128GB की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB की कीमत 26,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए Nothing Phone (2a) से टक्कर लेगा।


Advertisement
OnePlus Nord CE 4 5G के स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Nord CE 4 5G में 6.7 इंच की AMOLED LTPS डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Nord CE 4 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर होगा। फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।  यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलने की संभावना है।

कैमरा सेटअप के मामले में इस फोन में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-600 प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल IMX355 अल्ट्रावाइड सेंसर मिल सकता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 100W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। उम्मीद है कि फोन सिर्फ 30 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.