OnePlus Nord CE 3 5G की गिरी कीमत, Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 में मिल रहा सस्ता

OnePlus Nord CE 3 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 12:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord CE 3 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus Nord CE 3 5G ऑक्टा कोर Snapdragon 782G चिपसेट से लैस है।

OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 5G को Amazon Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर यह सेल 4 अगस्त से 8 अगस्त तक चलने वाली है। ग्राहक सेल के दौरान कीमत में कटौती के अलावा भारी बैंक डिस्काउंट भी पा सकते हैं। अगर आप वनप्लस का यह नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।


OnePlus Nord CE 3 5G की कीमत और ऑफर


Advertisement
ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Great Freedom Festival Sale 2023 के दौरान OnePlus Nord CE 3 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 26,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड नॉन ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 25,748 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में 25,648 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।


OnePlus Nord CE 3 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन 2,412 x 1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।  यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 782G चिपसेट से लैस है। फोन में 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह 5000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के मामले में यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।
Advertisement
 
कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Nord CE 3 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और यूएसबी सी पोर्ट शामिल है।  

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.