6.4 इंच डिस्प्ले, एंड्रॉयड 12 से लैस OnePlus Nord CE 2 का प्राइस लॉन्च से पहले लीक!

OnePlus Nord CE 2 के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जनवरी 2022 18:06 IST
ख़ास बातें
  • टिप्स्टर योगेश बरार ने OnePlus Nord CE 2 की कीमत का किया खुलासा।
  • 25,000 से 30,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च हो सकता है फोन।
  • यह फोन 6GB/8GB/12GB की रैम के साथ हो सकता है लॉन्च।

OnePlus Nord CE 2 को ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन के बारे में पिछले कुछ दिनों से लीक्स का सिलसिला लगातार जारी है और अब इसकी कीमत के बारे में भी एक जानकारी सामने आई है। एक टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि OnePlus Nord CE 2 का प्राइस 25 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के बीच में हो सकता है। इससे पहले आए लीक्स में फोन के स्पेसिफिकेशन डीटेल्स भी सामने आ चुके हैं जिनके मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड सीई 2 में एमोलेड डिस्प्ले, एंड्रॉयड 12 और ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इन फीचर्स की अधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। 
 

OnePlus Nord CE 2 Specifications (Expected)

91 Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, टिप्स्टर योगेश बरार ने OnePlus Nord CE 2 की कीमत को लेकर खुलासा किया है कि यह फोन 25,000 से 30,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले भी टिप्स्टर ने इसकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर खुलासा किया था। अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, फोन का डिस्प्ले एक 6.4 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश 90 हर्ट्ज होगा। स्क्रीन में पंचहोल कटआउट देखने को मिलेगा। कहा गया है कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा। 
Advertisement

OnePlus Nord CE 2 के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होगा। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ आएगा।  

वनप्लस नॉर्ड सीई 2 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह 6GB/8GB/12GB की रैम के साथ 128GB/256GB स्टोरेज कैपिसिटी के साथ आ सकता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 4,500mAh की होगी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। वनप्लस की ओर से इस फोन को ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा वनप्लस कथित तौर पर एक और नॉर्ड फोन पर काम कर रही है जो भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम बताई जा रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.