20 हजार वाला OnePlus 5G स्मार्टफोन मात्र 1,399 रुपये में खरीदें!, जल्द करें Amazon पर इस ऑफर से मच जाएगा धमाल

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 17:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को बीते साल लॉन्च किया गया था।
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारत में OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को बीते साल लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन अब अपने लॉन्च प्राइस से सस्ते में मिल रहा है। जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Amazon Great Republic Day Sale चल रही है। इस दौरान OnePlus का यह स्मार्टफोन डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बाद बेहद सस्ते दामों में मिल सकता है। यहां हम आपको वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G पर ऑफर


ऑफर की बात करें तो Amazon Great Republic Day Sale में OnePlus Nord CE 2 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि यह स्मार्टफोन भारत में 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं एक्सचेंज ऑफर के जरिए ग्राहक इस फोन को 17,600 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अमेजन सेल में यह फोन 908 रुपये प्रति माह ईएमआई पर सस्ते में खरीदा जा सकता है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो प्रभावी कीमत 1,399 रुपये तक हो सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है जो कि कम और ज्यादा हो सकता है।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/1.7 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सेंसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, मैग्नोटमीटर सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की  बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.3mm, चौड़ाई 75.6mm, मोटाई 8.5mm और वजन 195 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.