OnePlus Nord 4 5G का ऑफिशियल पोस्टर हुआ लीक, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें

OnePlus क्लब ने एक्स पर आगामी OnePlus Nord 4 5G स्मार्टफोन का एक पोस्टर शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 09:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus समर लॉन्च इवेंट 16 जुलाई को आयोजित होने वाला है।
  • OnePlus Nord 4 का ऑफिशियल दिखने वाला पोस्टर लीक हो गया है।
  • OnePlus Nord 4 5G में ड्यूल-टोन बैक पैनल होगा।

OnePlus Nord 3 5G में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus समर लॉन्च इवेंट 16 जुलाई को आयोजित होने वाला है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक आगामी डिवाइसेज के नाम का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि Nord 4 5G स्मार्टफोन के साथ TWS इयरफोन और एक स्मार्टवॉच इस इवेंट में लॉन्च हो सकती है। हाल ही में एक लीक में OnePlus Nord 4 का स्कीमेटिक डिजाइन सामने आया था। अब आगामी स्मार्टफोन का एक ऑफिशियल दिखने वाला पोस्टर लीक हो गया है जिससे इसके लुक का पता चल रहा है। आइए OnePlus Nord 4 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Nord 4 5G Design


OnePlus क्लब ने एक्स पर आगामी OnePlus Nord 4 5G स्मार्टफोन का एक पोस्टर शेयर किया है। स्मार्टफोन फ्लैट फ्रेम के साथ नजर आया है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाईं ओर नजर आ रहे हैं जबकि अलर्ट स्लाइडर बाईं ओर स्थित है। बैक पैनल की बात करें तो OnePlus बीते साल के OnePlus Nord 3 पर वर्टिकल कैमरा सेटअप से अलग लग रहा है। इसके अलावा ब्रांड Nord 4 5G को Nord CE 4 5G और 4 Lite 5G से अलग करेगा। आगामी स्मार्टफोन में दो वर्टिकल सेट किए गए कैमरा रिंग और दाएं कॉर्नर के करीब एक एलईडी फ्लैश होगा। 

OnePlus Nord 4 5G में ड्यूल-टोन बैक पैनल होगा। कैमरा सेंसर के नीचे के ग्लोसी फिनिश है जबकि बाकी पैनल पर मेटल फिनिश मिलने की उम्मीद है। डिजाइन काफी हद तक Pixel स्मार्टफोन की शुरुआती जनरेशन जैसा मालूम पड़ता है। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- ग्रीन, सिल्वर और ब्लैक में उपलब्ध होगा। सिल्वर वेरिएंट में शाइनी पार्ट के नीचे डायगनोल स्ट्रिप्स होती हैं। ब्रांड ने पहले ही सुझाव दिया है कि स्मार्टफोन में मेटल यूनिबॉडी होगी। Nord 4 5G के फ्रंट लुक का भी पता चला है, जिमें एक सेंट्रल-एलाइंग्ड पंच-होल कटआउट डिस्प्ले है जो बहुत स्लिम बेजेल्स से घिरी हुई है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright AMOLED screen
  • Decent primary camera
  • Features an IP54 rating
  • Support for fast charging
  • Bad
  • Older chipset that was launched in 2021
  • Weak camera performance in low light
  • No ultra wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.