Amazon सेल में Rs 5 हजार तक सस्ते मिल रहे OnePlus 13, 13R, Nord CE4 जैसे धांसू स्मार्टफोन!

Amazon Red Rush Days सेल 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और यह 13 अप्रैल तक चलेगी।

Amazon सेल में Rs 5 हजार तक सस्ते मिल रहे OnePlus 13, 13R, Nord CE4 जैसे धांसू स्मार्टफोन!

Amazon सेल में OnePlus स्मार्टफोन्स को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है।

ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन के लिए जबरदस्त सेल चल रही है।
  • Amazon Red Rush Days सेल 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
  • स्मार्टफोन्स पर सीधे 5 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अगर आप सस्ते में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर इन दिनों धांसू डील्स मिल सकती हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन के लिए जबरदस्त सेल चल रही है। Amazon Red Rush Days में कई पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं। Amazon Red Rush Days सेल 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और यह 13 अप्रैल तक चलेगी। सेल में OnePlus स्मार्टफोन्स को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। कंपनी के अनुसार, स्मार्टफोन्स को सीधे 5 हजार रुपये तक के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। हम आपको यहां पर वनप्लस स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।   128828,130363,125118,126995

OnePlus 13
OnePlus 13 कंपनी का फ्लैगशिप फोन है। यह पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आता है। फोन का शुरुआती दाम 69,998 रुपये है। लेकिन अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो फोन पर 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 64,998 रुपये रह जाती है। 

OnePlus 13R
OnePlus 13R एक पॉपुलर स्मार्टफोन है जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। फोन में 6000mAh की विशाल बैटरी है और 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन का लिस्ट प्राइस 42,998 रुपये है, लेकिन अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो फोन पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 39,998 रुपये रह जाती है। 

OnePlus Nord CE4
OnePlus Nord CE4 एक मिडरेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जिसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलता है। फोन का लिस्ट प्राइस 21,998 रुपये है लेकिन अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 19,998 रुपये रह जाती है। 

OnePlus Nord 4
OnePlus Nord 4 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 5500mAh की बैटरी मिलती है। साथ में 100W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। फोन का लिस्ट प्राइस 29,498 रुपये है लेकिन अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो फोन पर 4500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 24,998 रुपये रह जाती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »