OnePlus Nord 3 में होगा 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग, जानें कब होगा लॉन्‍च!

OnePlus Nord 3 : इस स्‍मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे इसके कुछ फीचर्स की जानकारी भी मिली है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 16:47 IST
ख़ास बातें
  • टिपस्टर योगेश बराड़ ने इसकी जानकारी दी है
  • 6 से 8 सप्ताह में लॉन्‍च हो सकता है स्‍मार्टफोन
  • इसकी कीमत 30 से 40 हजार रुपये के बीच हो सकती है

OnePlus Nord 3 : ‘वनप्लस नॉर्ड 3’ में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 5G प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

Photo Credit: Oneplus

वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) स्‍मार्टफोन जल्‍द ही भारत और दुनिया के बाकी बाजारों में पेश हो सकता है। इस स्‍मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे इसके कुछ फीचर्स की जानकारी भी मिली है।  
पिछले कुछ महीनों में इस फोन ने तमाम लीक्स और रिपोर्ट्स से सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक टिपस्टर ने कहा है कि वनप्लस ने भारत और ग्‍लोबल मार्केट्स में ‘नॉर्ड 3' स्मार्टफोन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। टिपस्टर ने इस फोन की संभावित लॉन्च टाइमलाइन, प्राइस रेंज और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी हिंट दी है। 

भरोसेमंद टिपस्टर योगेश बराड़ (@heyitsyogesh) के एक ट्वीट के अनुसार, वनप्लस अपने ‘नॉर्ड 3 स्मार्टफोन' को भारत और बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में टेस्‍ट कर रहा है। टिपस्टर के अनुसार, इस फोन के अगले 6 से 8 सप्ताह में लॉन्च होने की उम्मीद है यानी यह मिड-मई से मिड-जून तक लॉन्‍च हो सकता है। 

टिपस्टर ने यह भी बताया है कि ‘वनप्लस नॉर्ड 3' में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 5G प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का एक लेंस और 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

कहा गया है कि OnePlus Nord 3 स्‍मार्टफोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से पैक होकर आ सकता है। योगेश बराड़ का अनुमान है कि भारत में इस स्‍मार्टफोन की कीमत 30 से 40 हजार रुपये के बीच हो सकती है। इससे पहले एक अन्‍य रिपोर्ट में कहा गया था कि वनप्लस नॉर्ड 3 स्‍मार्टफोन पिछले साल आए वनप्लस नॉर्ड 2 का उत्तराधिकारी होगा। नॉर्ड 2 को पिछले साल जुलाई में लाया गया था। इसमें 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्‍टोरेज है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.