OnePlus Nord 2 में हो सकता है 50MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप!

OnePlus Nord 2 के कथित रेंडर्स सामने आए हैं। इसमें इस संभावित स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप को ट्रिपल कैमरा के साथ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 जून 2021 11:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 में रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।
  • सपोर्टिव कैमरा में हो सकते हैं 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर।
  • OnePlus Nord 2 में हो सकती है4,500mAh की बैटरी ।

रेंडर्स में फोन का ग्रीन कलर दिखाया गया है।

OnePlus Nord 2 के कथित रेंडर्स सामने आए हैं। इसमें इस संभावित स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप को ट्रिपल कैमरा के साथ बताया जा रहा है। इसमें होल-पंच डिस्पले भी बताई जा रही है। टिप्स्टर स्टीव हैमरस्टॉफर (@OnLeaks) ने इन रेंडर्स को सोमवार को शेयर किया। इससे कुछ समय पहले इस साल में इस टिप्स्टर ने इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक की थीं। AI Benchmark वेबसाइट द्वारा फोन के प्रोसेसर की जानकारी बाहर आने के तुरंत बाद ही टिप्स्टर ने इसके कैमरा सेटअप की जानकारी दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह फोन जुलाई महीने में आ सकता है और इसमें MediaTek Dimensity 1200 SoC चिपसेट होगा और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले भी होगी। 

Hemmerstoffer (aka OnLeaks) के द्वारा 91Mobiles के साथ मिलकर ट्विटर पर शेयर किए गए रेंडर्स में पता चलता है कि फोन में होल पंच डिस्प्ले होगी जिसमें कट आउट ऊपरी बाएं कोने में होगा। इसमें स्क्रीन के तीनों ओर पतले बेजल दिए गए हैं और पतली चिन दी गई है। वॉल्यूम रॉकर बाएं छोर पर हैं और दाएँ छोर पर पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर दिया गया है।

OnePlus Nord 2 के शेयर किए गए रेंडर्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। आयताकार मॉड्यूल में इसमें एक एलईडी फ्लैश भी साथ होगा। यह सेटअप बाईं ओर के ऊपरी कोने में दिया गया है। शेयर की गई पिक्चर्स में अन्य चीजें जिन पर ध्यान जाता है वे हैं एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक सिम ट्रे और बॉटम में एक स्पीकर ग्रिल। फोन का माप 160x73.8x8.1mm बताया गया है। 91Mobiles की रिपोर्ट कहती है कि रेंडर्स में दिखाए गए ग्रीन कलर के अलावा OnePlus इस फोन में अन्य कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं। 
 

OnePlus Nord 2 specifications (expected)

OnePlus Nord 2 के बारे में कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS पर रन करेगा। इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz बताया गया है। इस फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कुछ समय पहले आई AI Benchmark लिस्टिंग में कहा गया था कि इस फोन में 8 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो OnePlus Nord 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा और देखने को मिल सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus Nord 2 Specifications, OnePlus Nord 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.