OnePlus Nord 2 फोन हो सकता है Realme X9 Pro का रीबैज्ड वर्ज़न

वनप्लस नॉर्ड फोन ग्लोबल मार्केट के रियलमी एक्स 9 प्रो फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। हालांकि, सॉफ्टवेयर लेवल पर इस फोन में कुछ अंतर दिए जा सकते हैं, जैसे कि वनप्लस नॉर्ड ऑक्सिज़नओएस से लैस होगा, वहीं रियलमी हैंडसेट Realme UI के साथ आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 जून 2021 16:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 फोन Realme X9 Pro रीबैज्ड वर्ज़न
  • रियलमी एक्स9 प्रो के फीचर्स Oppo Reno 6 Pro+ से मेल खाते हैं
  • वनप्लस नॉर्ड 2 और रियलमी एक्स9 प्रो दोनों में 90 हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड मौजू

दोनों फोन में मिल सकते हैं ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन Realme X9 Pro का रीबैज्ड वर्ज़न हो सकता है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह Realme X9 के साथ लॉन्च होगा। रियलमी फोन को लेकर अटकलें हैं कि यह दो अलग वेरिएंट्स में आ सकता है, एक वेरिएंट चीनी मार्केट के लिए होगा जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा और दूसरा ग्लोबल मार्केट के लिए होगा, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। वनप्लस नॉर्ड फोन ग्लोबल मार्केट के रियलमी एक्स 9 प्रो फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। हालांकि, सॉफ्टवेयर लेवल पर इस फोन में कुछ अंतर दिए जा सकते हैं, जैसे कि वनप्लस नॉर्ड ऑक्सिज़नओएस से लैस होगा, वहीं रियलमी हैंडसेट Realme UI के साथ आएगा।

चीनी माइक्रो साइट वीबो पर टिप्सटर ने कथित रूप से जानकारी दी है कि Realme X9 Pro का ग्लोबल वेरिएंट OnePlus Nord 2 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह अगले महीने लॉन्च हो सकता है। रियलमी एक्स9 प्रो के ग्लोबल वेरिएंट में चीनी वेरिेएंट की तुलना में कुछ अंतर दिए जा सकते हैं। इनमे मौजूद प्रमुख अंतरों में से है ग्लोबल वेरिएंट मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जबकि चीनी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, डिस्प्ले में भी फोन अलग-अलग हो सकते हैं।
Advertisement

चीनी टिप्सटर का दावा है कि रियलमी एक्स9 प्रो का चीनी वेरिएंट कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा, जबकि ग्लोबल वर्ज़न में फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। बाकि के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हो सकते हैं।

OnePlus अपने एंड पर कुछ मामूली बदलाव पेश कर सकता है। वनप्लस नॉर्ड 2 में रियलमी एक्स9 प्रो की तुलना में डिज़ाइन के लिहाज़ से कुछ बदलाव मिल सकते हैं। इसमें कैमरा मॉड्यूल का अलग आकार भी हो सकता है। वनप्लस नॉर्ड 2 को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन के तीसरे कैमरा सेंसर के ठीक बदल में एलईडी फ्लैश दिया जा सकता है। वहीं, रियलमी एक्स9 प्रो को लेकर अटकले हैं कि यह एलईडी फ्लैश के साथ आ सकता है, जो कि टॉप कैमरा सेंसर के करीब स्थित होगा।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड 2 में ब्रांड का अलर्ट स्लाइड भी मौजूद हो सकता है, जो कि रियलमी फोन में स्थित नहीं होगा।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड 2 और रियलमी एक्स9 प्रो दोनों ही फोन में 90 हर्ट्ज़ सुपर एमोलेड डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, फोन का प्राइमरी कैमपा 50 मेगापिक्सल का होगा। रियलमी एक्स9 प्रो को लेकर माना जा रहा है कि इसके कुछ स्पेसिफिकेशन Oppo Reno 6 Pro+ से मेल खाते होंगे, जो कि पिछले महीने लॉन्च किया गया था।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord 2, Realme X9 Pro, Realme, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.