6.43 इंच डिस्प्ले, 90Hz एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा OnePlus Nord 2 फोन

OnePlus ने फेसबुक पर शेयर किया है कि OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन प्राप्त होगा। वहीं, OnePlus Nord फोन में 6.44 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया था, हालांकि उसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन प्राप्त नहीं था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 जुलाई 2021 13:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 5G फोन 22 जुलाई को होगा लॉन्च
  • वनप्लस नॉर्ड 2 में मिल सकता है सिंगल सेल्फी कैमरा
  • OnePlus Nord में मौजूद था डुअल सेल्फी कैमरा

OnePlus Nord 2 5G फोन में सभी किनारों पर मिलेंगे स्लिम बेजल्स

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में 6.43 इंच 90 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले फीचर किया जाएगा, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। जैसे कि नाम से समझ आता है कि वनप्लस नॉर्ड 2 फोन पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च हुए OnePlus Nord का सक्सेसर होगा। OnePlus कंपनी वनप्लस नॉर्ड 2 स्मार्टफोन को 2 जुलाई को OnePlus Buds Pro TWS ईयरबड्स के साथ लॉन्च करने वाली है। इससे अलग, फोन के कथित रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिनमें फोन के डिस्प्ले डिज़ाइन में होल-पंच कटआउट और सभी किनारों पर स्लिम बेजल्स देखे जा सकते हैं। वनप्लस नॉर्ड 2 फोन में ऑरिज़न वनप्लस नॉर्ड में दिए दो सेल्फी कैमरा की जगह सिंगल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus ने फेसबुक पर शेयर किया है कि OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन प्राप्त होगा। वहीं, इसकी तुलना पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord से करें, तो इस फोन में 6.44 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया था, हालांकि उसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन प्राप्त नहीं था। Amazon ने भी वनप्लस नॉर्ड को वेबसाइट पर लिस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि इस फोन में पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर फोन के दायीं ओर स्थित होगा और वॉल्यूम रॉकर को बायीं ओर जगह दी जाएगी। फोन में स्पीकर कटआउट बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के पास स्थित होगा। स्पीकर ग्रिल को डिस्प्ले के ऊपर से भी देखा जा सकता है।
Advertisement

91Mobiles द्वारा साझा किए रेंडर्स की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड 2 5जी फोन में सभी किनारों पर स्लिम बेजल्स और सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा जो कि डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगा। बटन का ऑरिएंटेशन यहां पर भी वैसा ही है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है, बिल्कुल वनप्लस नॉर्ड की तरह। नए और पुरानी वनप्लस नॉर्ड में देखा जाने वाला सबसे प्रमुख अंतर दूसरा सेल्फी कैमरा है।

वनप्लस नॉर्ड 2 5जी स्मार्टफोन को OnePlus Buds Pro के साथ यूरोप और भारत में 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने दोनों डिवाइस के लिए अपना The Lab programme ओपन किया है जो फैन्स को डिवाइस का रिव्यू करने और उन्हें रखने का मौका देता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  2. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  3. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  4. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  5. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  6. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  7. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  8. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  10. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.