OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट, घटना के वक्त कॉल पर था यूजर

पिछले साल नवंबर में, OnePlus Nord 2 में आग लगने की खबर सामने आई थी। एक ट्विटर यूजर ने वनप्लस नॉर्ड 2 में ब्लास्ट होने और स्मार्टफोन यूजर को गंभीर चोट आने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022 17:18 IST
ख़ास बातें
  • एक ट्विटर यूज़र ने कथित OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट होने की शिकायत की
  • कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत दर्ज किए जाने की भी जानकारी दी गई है
  • कॉलिंग के समय ब्लास्ट होने से कथित तौर पर यूजर को आई चोट

OnePlus Nord 2 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Twitter (@lakshayvrm)

OnePlus Nord 2 में कॉल के समय ब्लास्ट होने की एक खबर ने एक बार फिर कंपनी के लिए मुसीबत बढ़ा दी है। ट्विटर पर एक यूजर ने दावा किया है कि उनके भाई के वनप्लस नॉर्ड 3 मोबाइल फोन में कॉलिंग के अचानक ब्लास्ट हो गया। यूजर ने ट्विटर के जरिए ही इस बात की भी जानकारी दी है कि उन्होंने कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता अदालत (Consumer Court) में शिकायत भी की है। यूजर ने घटना के बाद का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें एक स्मार्टफोन की स्क्रीन टूटी और बॉडी से अलग निकली दिखाई दे रही है और स्मार्टफोन से धुआं निकलता भी नजर आ रहा है।

ट्विटर यूजर लक्ष्य वर्मा (@lakshayvrm) ने 26 मार्च को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि उनके भारत के OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में अचानक ब्लास्ट हुआ। ट्वीट के अनुसार, घटना कॉलिंग के समय हुई है। उन्होंने यह दावा भी किया है कि ब्लास्ट की वजह से फोन का गला हुआ मेटल पीढ़ित के हाथ और चेहरे पर चिपक भी गया था। उन्होंने इस ट्वीट में एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें फोन जमीन पर पड़ा है और उसमें से धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो और तस्वीरों में यह नहीं पता चल पा रहा है कि यह OnePlus Nord 2 फोन है।
Advertisement
 

इसके बाद 31 मार्च को लक्ष्य ने एक अन्य ट्वीट में फोन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। ट्वीट में उन्होंने OnePlus की ओर से शिकायत पर कोई संतोषजनक जवाब न मिलने की जानकारी दी। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बताया कि फोन को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सर्विस सेंटर पर जमा कराया गया है, जहां उन्हें 2 से 3 दिन का इंतज़ार करने के लिए कहा गया था, लेकिन बाद में कथित तौर पर सर्विस सेंटर ने उन्हें फोन को वापस ले जाने के लिए कहा और यह भी कहा कि वे इस मामले में उनकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं।

1 अप्रैल को लक्ष्य वर्मा ने सूचना दी कि उन्होंने उपभोक्ता अदालत में OnePlus के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने शिकायत के लिए मिला केस नंबर भी शेयर किया है।
Advertisement

पिछले साल नवंबर में, OnePlus Nord 2 में आग लगने की खबर सामने आई थी। एक ट्विटर यूजर ने वनप्लस नॉर्ड 2 में ब्लास्ट होने और स्मार्टफोन यूजर को गंभीर चोट आने की जानकारी दी थी। इससे पहले भी कुछ OnePlus Nord 2 को लेकर इसी तरह की शिकायतें मिली हैं। स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के बाद से कुल चार वनप्लस नॉर्ड 2 में कथित तौर पर आग लगने या उनमें ब्लास्ट होने की खबर आ चुकी हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord 2, OnePlus Nord 2 Blast, OnePlus Nord 2 Fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.